बॉलीवुड में जहां एक तरफ नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी 10 साल पुरानी फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया है। अभिषेक ने साल 2010 में 'रावण' फिल्म में काम किया था। फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे होने पर अभिषेक ने बताया है कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म रही थी। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपनी पत्नी के अभिनय की भी खूब सराहना की है।
'रावण' थी अभिषेक बच्चन के लिए चुनौतीपूर्ण फिल्म, पत्नी की तारीफ करते हुए कहा- 'वह कमाल कर रही थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक ने अपने पोस्ट में बताया है कि 'रावण' से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ये फिल्म उनके दिल के भी काफी करीब है। अभिषेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिषेक ने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, 'रावण मेरे लिए फिजिकली और इमोशनली बहुत चैलेंजिंग फिल्म रही है। बहुत हैरत होती है कि टीम किस तरह इसे बना पाने में कामयाब रही।'
आगे अभिषेक ने लिखा, 'मणि और मैं तीसरी बार एक साथ आए थे। मेरे ख्याल में ये बहुत महत्वाकांक्षी कहानी थी जिसे उन्हें बनाना और लोगों को सुनाना था। मेरी पत्नी के साथ मेरी आठवीं फिल्म।' आगे अभिषेक ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या के राय की तारीफ करते हुए लिखा, 'पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कमाल कर रही थी। उसका समर्पण और ऊर्जा उससे वो जटिलताएं परफॉर्म करवा पाईं जिसने उसके किरदार को बहुत बड़ा बना दिया।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिषेक ने आगे लिखा, 'उसने ये सब उसकी जानी पहचानी मुस्कान के साथ किया। ये सोचना कि उसे भी हर एक सीन परफॉर्म करना है मुझे हैरान कर देता और हमें इसे दो बार करना होता क्योंकि हम हिंदी और तमिल वर्जन एक साथ शूट कर रहे थे।' बता दें कि इस फिल्म के साथ ही अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' भी इसी साल रिलीज हुई थी।
ये फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा विक्रम, गोविंदा और साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री प्रियमणि भी थीं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।
पढ़ें: रणबीर कपूर भी हैं 'कॉफी विथ करण' के खिलाफ, कहा- 'हमारे नाम पर पैसा कमाता है'