फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी ने लगाए करण जौहर और शाहरुख खान पर संगीन आरोप

Tue, 23 Jun 2020 10:53 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Jun 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Inder Kumar wife Pallavi taken to social media to call out Bollywood nepotism
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद शुरू हुए वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कभी सलमान खान, कभी शाहरुख खान, कभी करण जौहर तो कभी किसी और बड़े निर्माता और अभिनेता को लेकर सोशल मीडिया पर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब एक नया खुलासा वर्ष 2017 में दिल का दौरा पड़ने से दुनिया छोड़ चुके अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी सराफ ने किया है।

Inder Kumar wife Pallavi taken to social media to call out Bollywood nepotism
सलमान खान और इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी का कहना है कि करण जौहर और शाहरुख खान ने उनके पति इंदर कुमार को पहले काम का दिलासा दिया और बाद में उनका फोन नंबर तक ब्लॉक कर दिया। इस घटना की पूरी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा करके दी है।

Inder Kumar wife Pallavi taken to social media to call out Bollywood nepotism
इंदर कुमार

पल्लवी ने लिखा, 'इन दिनों हर कोई वंशवाद की बात कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरे पति ने भी अपने दम पर नाम कमाया था। 90 के दशक में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। मुझे याद है कि निधन से पहले वे दो लोगों के पास काम मांगने गए थे। वह पहले से ही छोटे- मोटे प्रोजेक्ट कर रहे थे लेकिन वह अपनी शुरुआत की तरह बड़ी फिल्में चाहते थे। वह करण जौहर के पास गए। मैं भी उनके साथ थी। मेरे सामने यह सब हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Inder Kumar wife Pallavi taken to social media to call out Bollywood nepotism
इंदर कुमार

पल्लवी ने लिखा, उन्होंने हमें दो घंटे इंतजार कराया। इसके बाद उनकी मैनेजर गरिमा ने कहा कि करण व्यस्त हैं। फिर भी हमने इंतजार किया और जब वह बाहर आए तो उन्होंने इंदर से गरिमा के संपर्क में रहने के लिए कहा। उन्होंने इंदर से कहा कि फिलहाल उनके पास इंदर के लिए कोई काम नहीं है। इंदर ने यही किया। अगले 15 दिन तक उनका फोन उठाया गया और कहा गया कि फिलहाल कोई काम नहीं है। इसके बाद इंदर को ब्लॉक कर दिया गया।'

विज्ञापन
Inder Kumar wife Pallavi taken to social media to call out Bollywood nepotism
इंदर कुमार

पल्लवी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसा ही व्यवहार इंदर के साथ शाहरुख खान की ओर से भी किया गया। उन्होंने लिखा, 'वह इंदर से मिले और कहा कि एक सप्ताह में फोन करेंगे। फिलहाल कोई काम नहीं है। यह सब फिल्म 'जीरो' के सेट पर हुआ। बाद में उन्हें उनकी मैनेजर पूजा के संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया। लेकिन उसने भी वही किया, जो गरिमा ने किया था। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इन दो बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास कोई काम नहीं होगा? करण जौहर ने कई बार कहा है कि वो स्टार के साथ काम करते हैं। खैर मेरे पति भी स्टार थे। लोग आज भी उनके काम को याद करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed