बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया है। सुशांत की मौत को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसके चलते उनके फैंस ने स्टार किड्स के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो कॉफी विद करण के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। जिसमें आलिया भट्ट और सोनम कपूर, सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ बातें कर रही हैं।
रणबीर कपूर भी हैं 'कॉफी विद करण' के खिलाफ, कहा- 'हमारे नाम पर पैसा कमाता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन वीडियोज के सामने आने के बाद स्टार किड्स पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर बता रहे हैं कि वो करण जौहर के शो के एकदम खिलाफ हैं।
रणबीर कपूर ने कुछ समय पहले एआईबी (AIB) को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे करण जौहर के शो को लेकर भी सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने बेबाकी से जवाब दिया था। रणबीर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया 'क्या आप कॉफी विद करण से थक नहीं चुके हैं?' इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कहते हैं, 'हां, मैं थक चुका हूं। मैंने बोल भी दिया था कि मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। मुझे जबरदस्ती बुलाया गया।'
Reality Of So Called Coffee With Karan #karanjohar Forces Everyone To Come On Their Show And Speaks What he Wants To.
Ranbir Said To Stop That It's Not Fair. #FIRForSushantUnder302 pic.twitter.com/oaMKfWxVpq
आगे रणबीर कहते हैं कि 'मैं और अनुष्का शर्मा तो प्रोटेस्ट करने वाले थे और पूरी इंडस्ट्री को साथ लेना चाहते थे कि ये सही नहीं है। करण जौहर इस शो से पैसे बनाता है, हमें इस शो पर बयानों की वजह से पूरे साल निशाना बनाया जाता है। हैंपर में भी हमें कुछ नहीं मिलता। बस हर बार आईफोन पकड़ा देते हैं।' ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बता दें कि पूरे इंटरव्यू का एक क्लिप ही सोशल मीडिया पर सिर्फ वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुशांत ने डिप्रेशन के चलते ये कदम उठा लिया। उनके इस कदम उठाने के बाद से बॉलीवुड में भी दो फाड़ नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ सुशांत के फैंस बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात कर रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड से ही कई लोग अब खुलकर इस मामले पर बात कर रहे हैं और अपनी आपबीती सुना रहे हैं।
पढ़ें: हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या, 27वीं मंजिल से कूदकर दी जान