फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RD Burman Asha Bhosle Love Story: पंचम दा से शादी को तैयार नहीं थीं आशा भोसले, फिर इस तरह बनी थी बात

Mon, 27 Jun 2022 07:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 07:56 AM IST
विज्ञापन
RD Burman Asha Bhosle Love Story: it was second marriage both of these Lata Mangeshkar given a special letter as wedding gift
आरडी बर्मन-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा की दुनिया में संगीत को नया आयाम देने वाले आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन का आज जन्म दिवस है। 60 से लेकर 90 के दशक तक उनके गीत खूब हिट हुए। आज भी लोग उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। आरडी बर्मन को सभी प्यार से 'पंचम दा' बुलाते थे। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। वह देश के अब तक से सबसे सफल म्यूजिक निर्देशक रहे। संगीत की दुनिया में उन्होंने न सिर्फ खुद को स्थापित किया, बल्कि किशोर कुमार और आशा भोसले को भी सुपरस्टार सिंगर बनाया। मशहूर गायिका आशा भोसले से पंचम दा प्यार कर बैठे थे और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आशा ताई के मन में भी पंचम दा के लिए प्यार था, मगर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। काफी वक्त तक प्यार और इनकार का दौर चला और आखिरकार दोनों एक-दूसरे के हो गए।

RD Burman Asha Bhosle Love Story: it was second marriage both of these Lata Mangeshkar given a special letter as wedding gift
आरडी बर्मन-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

काफी रोमांटिक थे पंचम दा
पंचम दा का जन्म 27 जून 1939 को मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन (एसडी बर्मन) के घर हुआ। पूरी दुनिया को अपने संगीत की धुन पर नचाने और प्यार का अहसास दिलाने वाले पंचम दा खुद पर्सनल लाइफ में भी काफी रोमांटिक थे। एक दौर था, जब वह आशा भोसले को दिल दे बैठे थे। आशा भोसले को जब उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया तो सिंगर ने एक झटके में उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। लेकिन, पंचम दा ने आखिरकार आशा भोसले को शादी के लिए मना ही लिया। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

RD Burman Asha Bhosle Love Story: it was second marriage both of these Lata Mangeshkar given a special letter as wedding gift
आरडी बर्मन-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

पंचम दा ने की थीं दो शादियां
बता दें कि पंचम दा ने दो शादियां की थीं। पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, मगर बाद में उनका तलाक हो गया। आशा भोसले की भी यह दूसरी शादी थी। आशा भोसले से आरडी बर्मन की पहली मुलाकात 1970 की शुरुआत में हुई थी। तलाक के बाद पंचम दा जिंदगी के सफर में अकेले थे। इधर, आशा भोसले के पति गणपतराव भोसले का भी 1966 में निधन हो गया था। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी के सफर में अकेले थे। आशा और पंचम दा ने साथ में खूब काम किया। 'पिया तू अब तो आजा' और 'दम मारो दम' जैसे जिन गीतों ने लिए आशा भोसले को प्रसिद्धि और पुरस्कार मिले, उन्हें पंचम दा ने ही कम्पोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
RD Burman Asha Bhosle Love Story: it was second marriage both of these Lata Mangeshkar given a special letter as wedding gift
आरडी बर्मन-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

आशा भोसले से छह साल छोटे थे पंचम दा
पंचम दा, आशा भोसले दोनों को जिंदगी में जीवनसाथी से अलग होने का अनुभव और दर्द लगभग एक जैसा था, इसलिए दोनों के बीच प्यार भी गहरा था। पंचम दा ने एक दिन आशा भोसले को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन, आशा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि पंचम दा उम्र में आशा भोसले से छह साल छोटे थे। लेकिन, आशा के इनकार की वजह उम्र नहीं थी। दरअसल, वह अपने पति की मौत के गम से बाहर नहीं निकली थीं। लेकिन, पंचम दा हार मानने वालों में से नहीं थे। उन्होंने जैसे-तैसे आशा भोसले को शादी के लिए राजी कर ही लिया। इस काम में लता मंगेशकर ने भी पंचम दा की काफी मदद की थी। आखिरकार, सब तय हुआ और 1980 में दोनों की शादी हो गई।

विज्ञापन
RD Burman Asha Bhosle Love Story: it was second marriage both of these Lata Mangeshkar given a special letter as wedding gift
लता मंगेशकर-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने दिया था खास तोहफा
आशा भोसले और पंचम दा की शादी को लेकर एक और दिलचस्प किस्सा लता मंगेशकर से जुड़ा है। लता मंगेशकर रिश्ते में पंचम दा की बड़ी साली हुईं। वह उन्हें 'दीदी' बुलाते थे। इन दोनों ने भी साथ में कई सुपरहिट गाने दिए थे। लता मंगेशकर ने चैतन्य पादुकोण की किताब 'आरडी बरमनिया' में पंचम दा संग अपने अटूट रिश्ते का जिक्र किया। लता मंगेशकर के मुताबिक, 'जब पंचम और आशा की शादी हुई तो पंचम ने मुझसे कहा कि दीदी हमें आपसे कोई महंगा तोहफा नहीं चाहिए। यदि आप कुछ देना ही चाहती हैं तो एक काउंसलिंग लेटर लिखिए मेरे लिए और बताइए कि मुझे एक खूबसूरत शादीशुदा जीवन के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं।' लता मंगेशकर ने बताया था कि पंचम दा ने लता मंगेशकर की उस चिट्ठी को जिंदगीभर संभालकर रखा। एक-दूसरे से प्यार करने वाले पंचम दा और आशा भोसले जीवनसाथी बन गए थे। मगर, उनका यह सफर काफी छोटा रहा। बता दें कि महज 54 साल की उम्र में 4 जनवरी 1994 को कार्डियक अरेस्ट के कारण पंचम दा का निधन हो गया और वह हमेशा के लिए आशा ताई से दूर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed