{"_id":"65b64ef17dd3afb2df00a1d3","slug":"real-life-father-son-duo-in-movies-amitabh-bachchan-abhishek-bachchan-dharmendra-sunny-deol-bobby-deol-2024-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Real Father Son: पर्दे पर भी धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये पिता-पुत्र, दर्शकों ने भी जोड़ी पर बरसाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Real Father Son: पर्दे पर भी धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये पिता-पुत्र, दर्शकों ने भी जोड़ी पर बरसाया प्यार
Mon, 29 Jan 2024 11:06 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई फिल्में पिता और पुत्र के रिश्ते को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की कहानी भी बाप बेटे के अनसुलझे रिश्ते के आस पास ही बुनी गई थी, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें असल जिंदगी के पिता-पुत्र ने पापा और बेटे की भूमिका निभाई थी। असल जिंदगी के पिता-बेटे की इन जोड़ियों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। आइए जानते हैं, ऐसे ही पिता और पुत्र की जोड़ियों के बारे में, जो साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम सबसे ऊपर है। बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कई फिल्में की हैं। दर्शकों को पिता-बेटे की ये जोड़ी बेहद पसंद है। दोनों ने एक साथ 'सरकार', 'पा', 'बंटी और बबली' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी-बॉबी
पिता-पुत्र की हिट जोड़ी की बात करें तो सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल का भी नाम इस लिस्ट में आता है। धर्मेंद्र ने अपने बेटों के साथ मिलकर 'अपने', 'यमला पगला दीवाना', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यमला पगला दीवाना फिर से' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

पंकज कपूर और शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर और शाहिद कपूर
बॉलीवुड में अपनी गंभीर अदाकारी के बदौलत पंकज कपूर ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। अभिनेता शाहिद कपूर, पंकज कपूर के बेटे हैं। पिता पुत्र की इस जोड़ी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पंकज कपूर और शाहिद कपूर 'मौसम', 'जर्सी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे।

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर ने एक ऐसे बेटे के किरदार को निभाया है, जिसे उसके पिता का प्यार नहीं मिलता है। इस फिल्म में अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता भूमिका में नजर आए थे। 'एनिमल' से पहले रणबीर अपने पापा ऋषि कपूर के साथ भी एक पिता-पुत्र की भूमिका वाली फिल्म कर चुके हैं। लोगों को पापा और बेटे की यह जोड़ी उनकी फिल्म 'बेशरम' में काफी पसंद आई थी।