किसी भी फिल्म का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होता है, उसका 35 से 40 फीसदी ही फिल्म के निर्माता को मिलता है। इस लिहाज से देखे तो फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की बीते दिन तक हुई कमाई से फिल्म अभी अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। फिर ऐसी किसी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के पीछे असली कहानी क्या हो सकती है? यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है। अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता का जश्न कल सोमवार की रात मुंबई के एक पंच सितारा होटल में मनाया गया। जहां पर फिल्म के कलाकारों के अलावा सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।
Zara Hatke Zara Bachke: बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का ये है असली ‘गोरखधंधा’, समझिए क्यों दिनेश विजन पीट रहे ढोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते मंगलवार 6 जून को जब अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता पार्टी के आयोजन की खबर आई, तो फिल्म के निर्माता दिनेश विजन की काफी आलोचना हुई थी। क्योंकि लगभग 40 करोड़ रूपये की मेकिंग और 10 करोड़ रुपये के प्रचार के साथ बनी फिल्म का मंगलवार तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26. 73 करोड़ रूपये तक ही हुआ था। निर्माता दिनेश विजन ने अगले दिन बुधवार को धन्यवाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके दर्शकों और मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि उनकी फिल्म हिट हो गई है। इसलिए उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ और ही बता रहे थे।
Arshad Warsi: वर्षों बाद छलका अरशद वारसी का दर्द, बोले- कई अभिनेताओं ने फिल्मों से कराया रिप्लेस
खैर, कल सोमवार की रात फिल्म की सफलता का जश्न मना ही लिया गया। निर्माता दिनेश विजन का दावा है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है। अब तक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 56. 25 करोड़ रुपये रहा है। इन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आकड़ों को फिल्म के हिट होने का आधार बताने के लिए सोशल मीडिया पर पेड प्रमोशन भी खूब हो रहा है। लेकिन, सच यही है कि किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जो होता है, उसका 35 से 40 फीसदी ही फिल्म के निर्माता को मिलता है। इस लिहाज से देखें तो, फिल्म अपनी लागत बॉक्स ऑफिस से निकालने में विफल रही है। । ऐसे में किसी भी फिल्म की सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट करने के पीछे क्या औचित्य हो सकता है? आइये समझते हैं।
Fukrey 3: एक बार फिर आगे खिसकी 'फुकरे 3' की रिलीज डेट! अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दरअसल, यह सारा खेल ओटीटी और टेलीविजन राइट्स के दाम बढ़ाने के लिए हो रहा है। इसलिए फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर बार-बार नए तरीके से फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस के आकड़ों को देखते हुए क्या फिल्म के निर्माता दिनेश विजन की यह मंशा पूरी होगी। वैसे फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने फिल्म को प्रमोट करने के पीछे कोई कमी कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के रिलीज से पहले भी देश के कई शहरों फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ जाकर फिल्म को प्रमोट किया है लेकिन जिस तरह से फिल्म को प्रमोट किया जा रहा उस हिसाब से फिल्म सफल नहीं हुई है।
Kangana Ranaut: शादी करने जा रही हैं कंगना रणौत? वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजा 'क्वीन' का प्रोडक्शन हाउस
फिल्म जगत के एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की सफलता की इस तरह से हवा बनाकर इसके निर्माता ओटीटी और टेलीविजन राइट्स को अच्छे दामों में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म पहले सीधे ओटीटी पर ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ओटीटी पहले से बनी अधिकतर फिल्मों को अपनी शर्त पर खरीद रहे हैं। सोमवार की रात इस फिल्म की सक्सेस पार्टी में विक्की कौशल, सारा अली खान, फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के अलावा सिर्फ वही सितारे पहुंचे जिन्हें दिनेश विजन कैंप से कुछ न कुछ आशा रही है या फिर ये उनके काफी करीबी। इन सितारों में शामिल हैं, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, वरुण शर्मा, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, राकेश बेदी, इनामुल हक और निर्देशक श्रीराम राघवन। श्रीराम दिनेश विजन के लिए ‘बदलापुर’ बना चुके हैं और अगस्त्य नंदा को लेकर ‘उन्नीस’ बनाने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ लंबे समय से रिलीज की राह तक रही है।
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा के हाथ लगा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, सुपरहीरो बन छाने को तैयार एक्ट्रेस