फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने छोड़ा तो बेटी के लिए गॉडफादर बन गई थीं रीमा लागू,दो साल पहले निधन से हिल गया था बॉलीवुड

Sat, 18 May 2019 11:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 18 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
reema lagoo death anniversary she divorce with Vivek Lagoo took care of daughter alone
reema lagoo - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'मां' के तौर पर मशहूर होने वाली रीमा लागू ने आज ही के दिन यानी 18 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया था। रीमा लागू को दिल का दौरा पड़ने पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली थी ।

reema lagoo death anniversary she divorce with Vivek Lagoo took care of daughter alone
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू

रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। कई सालों तक उन्होंने मराठी थियेटर में काम किया जिसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में हुई। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई ।

reema lagoo death anniversary she divorce with Vivek Lagoo took care of daughter alone
रीमा लागू

फिल्मों के अलावा रीमा लागू रियल लाइफ में भी एक मॉडर्न मां की तरह रहीं । फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात पॉपुलर मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। कुछ सालों बाद रीमा लागू और विवेक लागू शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मृणमयी लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
reema lagoo death anniversary she divorce with Vivek Lagoo took care of daughter alone
रीमा लागू की बेटी

मृणमयी एक स्टेज और फिल्म एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो एक थियेटर डायरेक्टर भी हैं। शादी के कुछ वक्त बात तक तो सब अच्छा चला लेकिन फिर रीमा लागू और और उनके पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। नतीजा ये हुआ कि शादी के कुछ साल बाद ही रीमा लागू अपने पति विवेक लागू से अलग हो गईं।

विज्ञापन
reema lagoo death anniversary she divorce with Vivek Lagoo took care of daughter alone
रीमा लागू

पति से अलग होने के बाद रीमा लागू ने फिर कभी शादी नहीं की और एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी को पाला। खुद को और अपनी बेटी को संवारने के लिए रीमा लागू ने जी-तोड़ मेहनत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed