सब्सक्राइब करें

रीना रॉय संग देखिए गुजरे जमाने की ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इनकी खूबसूरती के ही हुआ करते थे चर्चे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 07 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
reena roy 62nd birthday on 7 january see 10 bollywood actress
bollywood actress

हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री रहीं रीना रॉय का आज 62वां जन्मदिन है। उनका जन्म 7 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ था।  उन्होंने साल 1972 से 1985 तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से राज किया। रीना अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार खीं। साल 1998 में उन्हें एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर संग फिल्म जगत में अहम योगदान देने के चलते फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।  साल 1997 में आई फिल्म अपनापन से उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, साल 1976 में फिल्म नागिन और 1980 में फिल्म आशा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। ऐसे में  रीना रॉय संग बात करेंगे उन पुरानी एक्ट्रेस की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं....

reena roy 62nd birthday on 7 january see 10 bollywood actress
bollywood

वैजयंती माला अपने दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने फिल्म साधना, नया दौर, संगम और गंगा जमुना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज वैजयंती माला की तुलना उनके पुराने लुक से की जाए तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। 

reena roy 62nd birthday on 7 january see 10 bollywood actress
sharmila tagore

फिल्मों में बोल्ड कंटेंट लाने वालीं एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के भी अपने अलग अंदाज थे। उन्हें सुपरहिट फिल्म अराधना के अलावा अमर प्रेम और कश्मीर की कली जैसी हिट फिल्मों में देखा गया है। शर्मिला एक्टर सैफ अली खान और सोहा अली खान की मां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
reena roy 62nd birthday on 7 january see 10 bollywood actress
मौसमी चटर्जी

फिल्मों में ज्यादातर साइड रोल करने वालीं एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की सुंदरता देखते ही बनती थी। उन्होंने फिल्म बेनाम, मंजिल, दो प्रेमी और अंगूर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। लेकिन वक्त के साथ उनकी भी खूबसूरती ढलती नजर आई। मौसमी अब अभिनय की दूनिया से दूर हैं। 

विज्ञापन
reena roy 62nd birthday on 7 january see 10 bollywood actress
r

हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्रियों में से एक राखी एक समय में बॉलीवुड में स्टार हुआ करती थीं। एक्ट्रेस के रोल के बाद फिल्मों में उन्हें मांं के रोल में भी पसंद किया जाने लगा। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म कभी-कभी में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म त्रिशुल और कसमें वादे में भी देखा गया है। वहीं, राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण-अर्जुन में उन्हें शाहरुख-सलमान की मां के रोल में देखा गया था जो आज भी बहुत लोकप्रिय है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed