फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म में इतना मजबूर हो गई थी एक्ट्रेस, डायरेक्टर ने जबरन करवाए मनमाने सीन

Tue, 05 Jun 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
REENA ROY BOLD AND INTIMATE SCENES IN JARURAT MOVIES HERE IS SOME REVEALING TRUTH
reena roy

जब इंसान को जरूरत होती है तो वह क्या कुछ नहीं कर लेता। इसी जरूरत के आगे कई बार इंसान ऐसे-ऐसे काम करने के लिए मजबूर हो जाता है कि बाद में उसे उनका पछतावा भी होता है। ग्लैमर इंडस्ट्री में ये एक आम बात है। कई एक्टर-एक्ट्रेस को अपने करियर में ऐसा करना पड़ा है। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक बार ऐसी जरूरत का शिकार हुई थीं जिसका फायदा कई लोगों ने उठाया था।

REENA ROY BOLD AND INTIMATE SCENES IN JARURAT MOVIES HERE IS SOME REVEALING TRUTH
reena roy

रीना रॉय बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए फिल्मों की तलाश में भटक रही थीं। जैसे-तैसे रीना को फिल्म तो मिल गई लेकिन उस फिल्म के बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन्स ने रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे। ये फिल्म थी 'जरूरत' जो साल 1972 में आई थी। फिल्म का टाइटल और कहानी रीना रॉय की असल कहानी जैसी ही थी। जिस तरह फिल्म में लीड किरदार को पैसे, नौकरी और शोहरत की तलाश थी ठीक उसी तरह असल जिंदगी में रीना रॉय को भी इन्हीं चीजों की जरूरत थी। 

REENA ROY BOLD AND INTIMATE SCENES IN JARURAT MOVIES HERE IS SOME REVEALING TRUTH
reena roy - फोटो : self

रीना रॉय का न तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था और न ही उनकी फैमिली इतने रसूख वाली थी कि उसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्में मिल जाएं। मजबूरन रीना रॉय को इस फिल्म के लिए तैयार होना पड़ा। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने रीना रॉय की इस मजबूरी का खूब फायदा उठाया और उनसे जमकर हॉट और बोल्ड सीन करवाए गए। उस वक्त रीना रॉय ने डेब्यू फिल्म में जैसे बोल्ड और न्यूड सीन दिए वैसे उस दौर की कोई भी टॉप हीरोइन अपने सपने में भी नहीं सोच सकती थी और यही तो मजबूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
REENA ROY BOLD AND INTIMATE SCENES IN JARURAT MOVIES HERE IS SOME REVEALING TRUTH
Reena Roy

आज खुद रीना रॉय को भी इस फिल्म को करने का मलाल होता होगा। शायद वो इसे देखती भी नहीं होंगी क्योंकि अपनी शर्म-ओ-हया को पीछे छोड़ रीना रॉय ने मेकर्स की डिमांड पर फिल्म के लिए वह सब किया था जो कोई और हीरोइन नहीं करेगी लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। लाख इंटिमेट और बोल्ड सीन के बावजूद रीना रॉय की ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed