{"_id":"5c31fd1bbdec2256d6425496","slug":"reena-roy-cried-when-lost-many-films-bollywood-trivia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Trivia: जब डायलॉग भूलने पर बहुत रोई थीं रीना रॉय, छिन गईं कई फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Trivia: जब डायलॉग भूलने पर बहुत रोई थीं रीना रॉय, छिन गईं कई फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
reena roy
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रीना रॉय के जीवन में ऐसा मोड़ आया कि उन्होंने फिर दोबारा सूरज को ढलने नहीं दिया। ‘नई दुनिया नए लोग’ की आउटडोर शूटिंग चल रही थी। पूरी यूनिट बंगलौर से पचास मील दूर एक जंगल में डेरा डाले थी। निकट से एक रेलवे लाइन गुजरती थी। सीन लेने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, बस ट्रेन के आने का इंतजार था। सीन की बैकग्राउंड में एक ट्रेन चाहिए थी।
2 of 5
reena roy
- फोटो : file photo
फिल्म के निर्माता-निर्देशक बी.आर. इशारा ने रीना रॉय और सत्येन को बुलाकर समझाया- देखो, मेरे पास पैसा बिल्कुल खत्म है। यहां पर चौबीस घंटे में सिर्फ एक ट्रेन गुजरती है। ब्रांच लाइन है। तुम दोनों अपने-अपने डायलॉग अच्छी तरह दोहरा लो। ट्रेन के आने पर कुछ गड़बड़ हो गई तो मैं पूरे यूनिट को कल बंगलौर से यहां लाने का खर्चा बर्दाश्त नहीं कर सकता।
3 of 5
reena roy
- फोटो : file photo
रीना रॉय और सत्येन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि ट्रेन आने दीजिए कोई गड़बड़ नहीं होगी। दूर से गाड़ी की सीटी सुनाई दी। पूरी यूनिट तैयार हो गई। गाड़ी नजदीक आई। रीना रॉय ने सत्येन की आंखों में देखा और अपना डायलॉग बोलने लगीं, लेकिन बीच में ही डायलॉग भूल गईं और गाड़ी गुजर गई। इशारा गुस्से में लाल पीले हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
reena roy
- फोटो : file photo
रीना की आंखों में आंसू आ गए, किन्तु गाड़ी तो गुजर चुकी थी। उनकी गैरजिम्मेदारी की हवा बंगलौर से मुंबई तक ऐसी फैली कि रीना रॉय के हाथ में आईं कई फिल्में दूसरी हीरोइनें मार ले गईं। रीना ने ये गाड़ी तो मिस कर दी थी मगर कमर कस ली कि अब वह अपनी एक्टिंग पर जी-जान से ध्यान देगी। इशारा की ही फिल्म ‘जरूरत’ का सीन था। इस बार मुकाबला सूरज के साथ था।
विज्ञापन
5 of 5
reena roy
- फोटो : file photo
ट्रेन भी चौबीस घंटे में एक बार आती थी, सूरज भी चौबीस घंटे में एक बार ढलता है। रीना बड़े आत्मविश्वास के साथ बोलीं, इशारा जी, विजय अरोड़ा को सीन अच्छी तरह समझा दीजिए, कहीं यह कोई गलती कर बैठें और हां, मेरा तो गलती करने का सवाल ही पैदा नही होता। मैंने बैंगलौर में गाड़ी गुजार दी थी, मगर इस बार सूरज को नहीं ढलने दूंगी और सचमुच ही रीना ने ढलते सूरज की बैक-ग्राउंड में एक जबरदस्त टेक दिया। फिल्म रिलीज हुई। बोल्ड दृश्यों के चलते बॉलीवुड में रीना छा गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।