फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Refugee Movie silver jubilee: Abhishek Bachchan Kareena Kapoor film completed 25 years of release Know Facts

25 Years Of Refugee: पहले शॉट के लिए अभिषेक बच्चन ने दिए 17 रीटेक, जानिए 'रिफ्यूजी' से जुड़े दिलचस्प किस्से

Mon, 30 Jun 2025 07:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Jun 2025 07:10 AM IST
सार

Refugee Movie silver jubilee: फिल्म 'रिफ्यूजी' की रिलीज को आज सोमवार 30 जून को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के जरिए अभिषेक बच्चन और करीना कपूर दोनों ने इंडस्ट्री में कदम रखे। जानिए फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से

विज्ञापन
Refugee Movie silver jubilee: Abhishek Bachchan Kareena Kapoor film completed 25 years of release Know Facts
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडस्ट्री के दो प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चों ने 25 साल पहले सिनेमा की दुनिया में कदम रखे। बात हो रही है कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन की। दोनों सितारों ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है। फिल्म की 25वीं सालगिरह पर जानते हैं इससे जुड़े किस्से...

विज्ञापन

बिपाशा बसु और अक्षय खन्ना बनते-बनते रह गए फिल्म का हिस्सा
फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ बिपाशा बसु को एक रोल ऑफर किया गया। उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। इसके बाद वह रोल ही फिल्म से हटा दिया गया। इस फिल्म में जो रोल एक्टर शादाब खान ने अदा किया, उसमें जेपी दत्ता अक्षय खन्ना को लेना चाहते थे। मगर, किरदार छोटा होने के चलते बात नहीं बन सकी। आदित्य पंचोली को भी यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने अपने अन्य प्रोजेक्ट के शेड्यूल में टकराव के कारण मना कर दिया। फिर सुदेश बेरी को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Refugee Movie silver jubilee: Abhishek Bachchan Kareena Kapoor film completed 25 years of release Know Facts
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक को झेलनी पड़ी आलोचना, बेबो को मिली तारीफ
फिल्म 'रिफ्यूजी' अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म थी। उनके पिता अमिताभ बच्चन से उनकी तुलना की गई। इसके कारण अभिनेता को डेब्यू फिल्म के लिए आलोचना झेलनी पड़ीं। वहीं, करीना कपूर को इस फिल्म के लिए खूब तारीफ मिली। मगर, हैरानी की बात यह है कि तीन साल बाद जब 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' आई तो ठीक इसका उल्टा हुआ। करीना को आलोचना झेलनी पड़ी, जबकि अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ हुई।

विज्ञापन

Refugee Movie silver jubilee: Abhishek Bachchan Kareena Kapoor film completed 25 years of release Know Facts
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

पहले शॉट के लिए अभिषेक ने दिए 17 रीटेक
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहला शॉट देने में अभिषेक बच्चन को 17 रीटेक देने पड़े। दरअसल, हुआ यह कि अमिताभ बच्चन के बेटे को देखने के लिए करीब दो-तीन हजार लोगों के भीड़ जुट गई। अभिषेक बच्चन इतने घबरा गए थे कि उन्हें अपना पहला शॉट सही करने के लिए 17 बार रीटेक देने पड़े। अभिषेक बच्चन के मुताबिक, 'उस शाम जब वे होटल वापस जा रहे थे तो एहसास हुआ कि उस दिन दबाव, धारणा और माता-पिता के बारे में लोग क्या कहेंगे, इस बारे में सोचने में बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च की थी। एक्टर ने कहा, 'उस ऊर्जा को मुझे अपना काम करने में लगाना चाहिए था और मैंने उस दिन फैसला किया कि मैं इसके बारे में कभी नहीं सोचूंगा'।

Ranveer Singh: हॉरर कॉमेडी के साथ स्त्री की दुनिया में कदम रखेंगे रणवीर सिंह? जानिए पूरी डिटेल

Refugee Movie silver jubilee: Abhishek Bachchan Kareena Kapoor film completed 25 years of release Know Facts
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिच्छू' के साथ होने वाला था क्लैश
पहले फिल्म 'बिच्छू' को अभिषेक बच्चन की 'रिफ्यूजी' के साथ ही 30 जून को रिलीज किया जा रहा था। मगर, बाद में निर्देशन गुड्डू धनोआ ने इसे रिलीज न करने का फैसला किया। फिर बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की बिच्छू 07 जुलाई, 2000 को रिलीज हुई।

'रिफ्यूजी' से डेब्यू का अभिषेक को पछतावा
अभिषेक बच्चन को इस फिल्म से डेब्यू करने का पछतावा है। दरअसल, उन दिनों अभिनेता का परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था, इस कारण उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया गया। कई निर्माता-निर्देशक भी अभिषेक को फिल्मों में लेना चाहते थे। आखिरकार उन्होंने 'रिफ्यूजी' से डेब्यू करने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से करियर में की गई गलतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'मेरे पास जो बहुत कम पछतावे हैं, उनमें से एक यह है कि मैंने 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। मुझे लगा कि मैं एक अभिनेता के तौर पर बहुत कम तैयार था। मुझे जेपी साहब (जेपी दत्ता) के लिए बहुत अधिक तैयार होना चाहिए था। जेपी साहब मेरे लिए परिवार हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं। मुझे उनके लिए बेहतर होना चाहिए था'। 
 

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मगर गाने रहे हिट
फिल्म 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर खास साबित नहीं हुई। मगर इस फिल्म का संगीत खूब पसंद किया गया। खासकर 'पंछी नदिया पवन के झोंके' आज भी खूब चाव से सुना जाता है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे। इसे सोनू निगम और अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया। कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नेट कलेक्शन  17.01 करोड़ रुपये रहा। वहीं, इसे करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed