बॉलीवुड भले ही कितना पॉपुलर हो लेकर जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है तो लोगों के जहन में कई ऐसे स्टार्स आते हैं जो अपनी एक्टिंग और फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी मात देते हैं। साउथ सुपरस्टार्स को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते बनता है। ये स्टार्स दर्शकों के दिल में बसते हैं। ट्विटर ने जब टॉप 10 सर्च होने वाले इंडियन पर्सनालिटी की लिस्ट निकाली तो इसमें 3 नाम साउथ के थे। आइए आज बात करते हैं साउथ के टॉप एक्टर्स की।
{"_id":"5c092a10bdec2241a32301c0","slug":"regional-cinema-here-are-the-top-5-actors-of-south-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ में बेहद पॉपुलर हैं ये 5 एक्टर्स, एक को अमिताभ तो दूसरे को कहा जाता है टॉलीवुड का सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ में बेहद पॉपुलर हैं ये 5 एक्टर्स, एक को अमिताभ तो दूसरे को कहा जाता है टॉलीवुड का सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
south actors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mahesh babu
महेश बाबू
महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हो लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती टॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, महेश बाबू एक फिल्म के लिए 25 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं। महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कम से कम आठ फिल्मों में काम किया और लीड हीरो के तौर पर उन्होंने 1999 में अपनी पारी की शुरुआत की। महेश बाबू ने मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी की है। कमाई के मामले में महेश बाबू साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं।

pawan kalyan
- फोटो : अमर उजाला
पवन कल्याण
करीब 22 साल पहले टॉलीवुड में आए पवन कल्याण ने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में बरकरार है। पवन की पहली फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ 1996 में आई थी। 1998 में पवन की फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पवन को साउथ का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। पवन का एक्टिंग करियर 22 साल से भी ज्यादा का है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 फिल्में की हैं। वे एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। पवन कल्याण के राजनीति में बिजी होने के बावजूद उनका क्रेज फैंस में कम नहीं हुआ है।

jr ntr
जूनियर एनटीआर
साउथ में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर को कौन नहीं जानता। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं। जूनियर एनटीआर अपने 16-17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है। एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

sarkar
विजय
साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।