फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ ही नहीं बॉलीवुड पर भी राज कर रहा है ये डायरेक्टर, पहली ही फिल्म ने रच डाला था इतिहास

Fri, 21 Dec 2018 08:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 21 Dec 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Regional Cinema know Everything about South director S S Rajamouli
s s rajamouli
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली को कौन नहीं जानता। राजामौली अब न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में बड़ा नाम बन चुके हैं। 10 अक्टूबर 1973 को रायचूर में जन्में राजामौली ने साल 2001 में पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। तो चलिए साउथ के वीकली कॉलम में आज बात करते हैं डायरेक्टर एसएस राजामौली की।
Regional Cinema know Everything about South director S S Rajamouli
Rajamouli
राजामौली पहली ही फिल्म डायरेक्ट करने के बाद छा गए थे। 'स्टूडेंट नंबर 1' उस साल की सबसे बड़ी हिट थी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और गजाला लीड रोल में थे। इसके बाद राजामौली ने कई अच्छी और हिट फिल्में डायरेक्ट की लेकिन यहां बात करना जरूरी हो जाता है साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' के बारे में।
Regional Cinema know Everything about South director S S Rajamouli
SS Rajamouli

चिरंजीवी के बेटे रामचरन इस फिल्म में हीरो थे। इस फिल्म में भी बाहुबली जैसा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा पैसा खर्च किया गया था। इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजामौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी थी जो कि राजामौली के पिता हैं। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉड्स धरे के धरे रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Regional Cinema know Everything about South director S S Rajamouli
rajamouli

राजामौली ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों का ही निर्देशन किया है। बाहुबली ही नहीं राजामौली ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड इतना तगड़ा है कि अगर उन्हें इस दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा। राजमौली की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली है। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं तोड़ा है।

विज्ञापन
Regional Cinema know Everything about South director S S Rajamouli
s s rajamouli
बाहुबली सीरीज के जरिए राजामौली ने देश के दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज को एक दिशा दी है। राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed