{"_id":"5c4956e6bdec227371484de1","slug":"regional-cinema-know-some-unknown-facts-about-ravi-teja-south-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म के लिए ही रवि तेजा को मिला था अवॉर्ड, साउथ के सबसे अमीर एक्टरों में होती है गिनती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म के लिए ही रवि तेजा को मिला था अवॉर्ड, साउथ के सबसे अमीर एक्टरों में होती है गिनती
बॉलीवुड भले ही कितना पॉपुलर हो लेकर जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) की बात आती है तो लोगों के जहन में कई ऐसे स्टार्स आते हैं जो अपनी एक्टिंग और फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी मात देते हैं। साउथ सुपरस्टार्स को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते बनता है। ये स्टार्स दर्शकों के दिल में बसते हैं। उन्हीं में से एक हैं एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja)। साउथ के वीकली कॉलम में हम साउथ के किसी स्टार की बात करते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे रवि तेजा की।
2 of 5
Ravi Teja
रवि तेजा की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 'मास महाराजा' के नाम से भी जाना जाता है। रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रोल में की थी जिसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।
3 of 5
Ravi Teja
रवि तेजा का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। 1999 में आई फिल्म 'नी कोसम' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर करियर शुरु किया। रवि तेजा साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। फिलहाल वो एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ से ज्यादा रुपए चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ravi Teja
2012 में उन्हें फोर्ब्स ने 100 ऐसे सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया जिनकी सालाना कमाई 15 करोड़ के ऊपर थी। इस लिस्ट में रवि तेजा को 50वां रैंक मिला। रवि तेजा की लोकप्रियता ही है कि रोजाना टीवी पर उनकी कई फिल्में दिखाई जाती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को देख लोग आज भी सीटियां बजाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रवि तेजा
निर्देशक पुरी जगन्नाध के साथ रवि तेजा ने कई हिट फिल्में दीं। कहा जाता है कि पुरी जगन्नाध की वजह से ही रवि तेजा इतने बड़े सुपरस्टार बन पाए। उनकी कई फिल्में बाकी निर्माता-निर्देशकों के लिए इंस्पिरेशन बनीं। अक्षय कुमार स्टारर 'राउडी राठौर' रवि तेजा की ही एक फिल्म का रीमेक थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।