फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक फिल्म के 30 करोड़ लेता है साउथ का ये एक्टर, श्रीदेवी के साथ इस फिल्म में कर चुका है काम

Fri, 22 Feb 2019 06:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 Feb 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Regional Cinema Vijay Thalapathy Joseph Vijay fees per film
Vijay Thalapathy

साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक विजय की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें साउथ के वीकली कॉलम में हम साउथ के किसी स्टार की बात करते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर की।

Regional Cinema Vijay Thalapathy Joseph Vijay fees per film
vijay

विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। 

Regional Cinema Vijay Thalapathy Joseph Vijay fees per film
vijay
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। प्रियंका आज भी एक्टर विजय की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Regional Cinema Vijay Thalapathy Joseph Vijay fees per film
puli

साल 2015 में रिलीज हुई 'पुली' फिल्म के लिए विजय को 30 करोड़ फीस दी गई थी। इस फिल्म में विजय के साथ श्रीदेवी भी नजर आई थीं। श्रीदेवी का किरदार इस फिल्म के हीरो विजय के बराबर ही रखा गया था। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त अपना मेकअप आर्टिस्ट सेट पर बुलाने और हर कॉस्ट्यूम खुद पसंद करने की शर्त भी रखी थी।

विज्ञापन
Regional Cinema Vijay Thalapathy Joseph Vijay fees per film
vijay

फिलहाल विजय अपनी एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ तक चार्ज करते हैं। विजय के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम संगीता है।विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई हीरोइंस के साथ रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed