{"_id":"633ad9a4f2ade001ab66f52a","slug":"rego-lahiri-paid-a-musical-tribute-to-his-grandfather-bappi-lahiri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bappi Lahiri: रेगो लाहिड़ी ने दी बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि, अपनी आवाज में गाए दादा के गाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bappi Lahiri: रेगो लाहिड़ी ने दी बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि, अपनी आवाज में गाए दादा के गाने
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:21 PM IST
सार
डिस्को किंग के नाम से मशूहर म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच नहीं हैं। इस साल कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया था। बप्पी दा के जाने से हर कोई दुखी और स्तब्ध था।
डिस्को किंग के नाम से मशूहर म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच नहीं हैं। इस साल कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया था। बप्पी दा के जाने से हर कोई दुखी और स्तब्ध था। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान था। इसी बीच अब दिवंगत गायक के पोते ने अपने दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। रेगो लाहिड़ी ने उत्तरी बॉम्बे सर्बोजेनिन दुर्गा पूजा समिति में बप्पी दा को एक संगीतमय श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
2 of 4
रेगो लाहिड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दुर्गा पूजा समिति के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रेगो बप्पी लाहिड़ी के कुछ हिट गाने को गाया। बप्पी दा के इन गानों को उनके पोत की आवाज में सुन वहां मौजूद लोग रोमांचित हो गए। इस दौरान बप्पी लाहिड़ी के पुराने गीतों को सुन दर्शक पुरानी यादों में खो गए। रेगो ने अपने प्रदर्शन से मंच पर धूम मचा दी। इस दौरान समारोह में पहुंचे कई कलाकारों ने भी दिवंगत गायक को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सुमोना चक्रवर्ती, राजा मुखर्जी, सुजॉय मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस समारोह में देबू मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती, राजा मुखर्जी, रेमा लाहिड़ी, सुजॉय मुखर्जी, रोमिता दास, परमिता सरकार, बबलू मुखर्जी, मलबिका नवनीत और कई लोग नजर आए। दुर्गा पूजा का शुभ त्योहार 30 सितंबर पंचमी से शुरू हुआ था, जो चार अक्तूबर नवमी तक आयोजित होगा। इसके बाद पांच अक्तूबर यानी दशहरे को ट्यूलिप स्टार होटल, महादशमी मनाई जाएगी।
रेगो लाहिड़ी,रेमा लाहिड़ी,गोविंद बंसल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि 15 फरवरी, 2022 को मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली थी।संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक गायक को उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग के नाम से भी जाता था। म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी मशहूर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X