सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shilpa Shetty: महाअष्टमी पर शिल्पा ने नन्हीं देवियों को खिलाया भोग, बेटी शमिशा के पैर धोते दिखे राज कुंद्रा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra Performed Kanya Pujan at home with daughter shamisha and kids on durga ashtami 2022
अपने परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

पूरे देशभर में आज दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी माता का पूजन कर उनके रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी। सोशल मीडिया पर  एक्टिव शिल्पा की हर छोटे से छोटे मोमेंट की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। ऐसे में आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर अभिनेत्री का उनके पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन करते हुए वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Trending Videos
Shilpa Shetty Raj Kundra Performed Kanya Pujan at home with daughter shamisha and kids on durga ashtami 2022
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की मॉर्डन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन मॉर्डन होने के साथ ही शिल्पा एक धार्मिक इंसान भी हैं। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाने और पूजा-पाठ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी क्रम में आज महाअष्टमी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने घर पर पूजा की, जिसमें उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने आंगन में भोजन करने के लिए आमंत्रित किया। शिल्पा ने इस पूजन एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा अपनी बेटी शमिशा के बड़े प्यार से पैर धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शमिशा का क्यूट अंदाज सभी को पसंद आ रहा है।  
Bollywood Gossips: जब मन्ना डे ने किशोर कुमार संग गाने से किया था इनकार, फिल्म ‘पड़ोसन’ से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra Performed Kanya Pujan at home with daughter shamisha and kids on durga ashtami 2022
शिल्पा शेट्टी के घर पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही शिल्पा ने कन्या पूजन के कुछ वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरीज पर साझा किए, जिनमें अभिनेत्री छोटे-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनको भोजन कराती नजर आ रही हैं। कन्या पूजन में अभिनेत्री ने बच्चों को माता की लाल चुनरिया पहनाई। 'जय माता दी' लिखी इन चुनरी में बच्चे काफी प्यारे लग रहे थे। साझा की गई वीडियोज में एक लाइन में बैठे इन बच्चों को अभिनेत्री पैर में चोट लगी होने के बावजूद खुद खाना परोसते नजर आईं। इतना ही नहीं शिल्पा  शेयर की गई इन फोटोज में एक पंक्ति में बैठे इन बच्चों को अभिनेत्री खुद खाना परोसते नजर आईं। वीडियो में शिल्पा के पीछे उनकी मां खड़ी दिखाई दे रही हैं। 
Hania Aamir: पाक सीरियल मेरे हमसफर की हाला को मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती करना पड़ा भारी,वीडियो देख भड़के फैंस

Shilpa Shetty Raj Kundra Performed Kanya Pujan at home with daughter shamisha and kids on durga ashtami 2022
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

राज कुंद्रा और बेटी शमिशा की वीडियो साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ' मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।' सामने आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां कोई शमिशा के क्यूट अंदाज की तारीफ कर रहा है, वहीं कुछ 'जय माता दी' कमेंट कर रहे हैं। वीडियो के अंत में राज कुंद्रा को आर्शीवाद देती शमिशा की हंसी और खुशी के भी फैंस कायल हो रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'निकम्मा' में काम करती नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 
Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री से भड़कीं फिल्ममेकर, कह दी ये बड़ी बात

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed