सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री से भड़कीं फिल्ममेकर, कह दी यह बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Oct 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Sonya kaur Sona mohapatra tweet on Me too Accused Sajid Khan entry on Bigg boss 16
सोनिया कौर, साजिद खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई की शेफ से फिल्म निर्माता और पटकथा लेखिका बनीं सोनिया कौर ने बिग बॉस सीजन 16 में मीटू के आरोपी साजिद खान को बढ़ावा देने के लिए शो के निर्माताओं को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि भारत में हजारों लोकप्रिय कलाकार हैं, लेकिन चैनल ने एक ऐसे व्यक्ति को चुना जिस पर एक नहीं, बल्कि कई महिला कलाकारों, मॉडलों और अभिनेत्रियों ने यौन दुराचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन आरोपों की वजह से उन पर एक ट्रेड एसोसिएशन द्वारा प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है। 



Bollywood Gossips: किशोर कुमार की इस हरकत से नाराज हुए थे मन्ना डे, बीच में ही गाते-गाते चुप हो गए थे गायक

Trending Videos
Sonya kaur Sona mohapatra tweet on Me too Accused Sajid Khan entry on Bigg boss 16
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

केवल सोनिया ही नहीं बल्कि मशहूर प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा भी साजिद खान के शो में हिस्सा लेने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। सिंगर ने साजिद पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''यह साजिद खान हैं, जो एक रियलिटी टीवी शो में नजर आ रहे हैं। अनु मलिक और कैलाश खेर भी म्यूजिक रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। इन सभी के खिलाफ कई महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया है। भारतीय टीवी चैनल के अधिकारी वास्तव में भ्रष्ट और दुखी हैं।''

Hania Aamir: पाक सीरियल मेरे हमसफर की हाला को मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती करना पड़ा भारी,वीडियो देख भड़के फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonya kaur Sona mohapatra tweet on Me too Accused Sajid Khan entry on Bigg boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोना उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने मुखरता से मीटू पर अपनी बात रखी है। बॉलीवुड में कई सेलेब्स के मीटू में नाम आने पर उन्होंने सभी को जमकर लताड़ लगाई थी। अब एक बार फिर साजिद खान के दोबारा वापसी पर यह मुद्दा फिर से गरमा गया है। गौरतलब है कि साजिद पर एक दो नहीं बल्कि नौ महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया था। 

Ali Asgar: होटलों में ये काम कर चुकीं कपिल शर्मा की ‘दादी’, 35 साल पहले इस धारावाहिक से की थी शुरुआत

Sonya kaur Sona mohapatra tweet on Me too Accused Sajid Khan entry on Bigg boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन आरोपों के बाद साजिद को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स उनसे छीन लिए गए थे। साथ ही उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था। बिग बॉस 15 के प्रीमियर के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि पिछले चार साल में उन्होंने बहुत कुछ झेला है।

Salaam Venky: सामने आई 'सलाम वेंकी' की रिलीज डेट, जाने कब और कहां देख सकेंगे सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed