फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेखा से लेकर कटरीना कैफ तक', बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

Wed, 24 Feb 2021 08:25 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rekha Katrina Kaif mamta kulkarni aur manisha koirala these Bollywood actresses worked in B grade films
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई बड़े स्टार बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुके हैं। ये फिल्में ऐसी हैं जिन्हें ये फिल्म स्टार अपनी फिल्मोग्राफी में कभी नहीं देखना चाहंगे। दर्शकों से लेकर समीक्षकों ने इन फिल्मों को भुला दिया लेकिन यह फिल्में अभी भी इनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं। 



कैटरीना कैफ
आज बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ 36 साल की हो चुकी हैं। हॉन्ग-कॉन्ग में जन्मीं कैटरीना हवाई और इंग्लैंड में बड़ी हुई और लंदन में ही मॉडलिंग शुरू की और अब भारत में वो बॉलीवुड की उन टॉप अभिनेत्रियों में हैं, जो एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती हैं। कैटरीना कैफ भले ही अच्छे से हिंदी नहीं बोल पाती हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी, तेलुगू, मलयालय भाषा में कई फिल्में की हैं। कैटरीना कैफ की पहली फिल्म बूम थी और उन्होंने 2003 में पहली बार बॉलीवुड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी थे। इस फिल्म बूम में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें उनके कई बोल्ड सीन थे। कटरीना के कामयाब होने के बाद अब हर कोई उनकी बी-ग्रेड फिल्मों की छवि को भूल चुका है।

Rekha Katrina Kaif mamta kulkarni aur manisha koirala these Bollywood actresses worked in B grade films
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा 

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी, मगर 'प्राण जाए पर वचन न जाए' भी एक ऐसी फिल्म थी जिसके कई सीन में रेखा न्यूड नजर आयी थीं। उस समय के लिए ये बहुत बड़ी बात थी।

Rekha Katrina Kaif mamta kulkarni aur manisha koirala these Bollywood actresses worked in B grade films
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी

90 के दशक में एक नाम जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गुंज रहा था, वो था ममता कुलकर्णी का। राज कुमार और नाना पाटेकर की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' से फिल्मों में कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी ने उस दौर के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया। साल 1993 में वे सैफ अली खान के साथ फिल्म 'आशिक आवारा' में नजर आईं और इसी के लिए उन्हें न्यू फेस का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया। लेकिन कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि एक ऐसा वक्त भी आया जब  ममता को उनके टॉपलेस फोटोशूट के चलते गिरफ्तार करने तक की नौबत आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha Katrina Kaif mamta kulkarni aur manisha koirala these Bollywood actresses worked in B grade films
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने अजय देवगन की फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की, लेकिन नेहा धूपिया को बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान उन्होंने फिल्मों में अपना हाथ जमाने के लिए कई हॉट एंड बोल्ड सीन तक दिए थे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाली नेहा धूपिया ने भी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। नेहा धूपिया ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म "शीशा" में काम किया था जो कि बी ग्रेड फिल्म थी।

विज्ञापन
Rekha Katrina Kaif mamta kulkarni aur manisha koirala these Bollywood actresses worked in B grade films
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी

पायल रोहतगी  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। पायल रोहतगी ने भी ढेर सारी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है लोग इन को नहीं पहचानते थे।  जिनमें अक्सर उनकी बोल्ड सीन्स होते थे।  उनकी फिल्मोग्राफी में ऐसी फिल्मों की संख्या काफी है।  लेकिन जब इसने 2008 में बिग बॉस में हिस्सा लिया तो वह बहुत मशहूर हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed