{"_id":"6638961b8359c8247e07f02d","slug":"rekha-praised-manisha-koirala-and-revealed-that-she-was-offered-the-same-role-20-years-ago-for-heeramandi-2024-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 20 साल पहले रेखा को 'मल्लिका जान' बनाना चाहते थे भंसाली, मनीषा के अभिनय की मुरीद हुईं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heeramandi: 20 साल पहले रेखा को 'मल्लिका जान' बनाना चाहते थे भंसाली, मनीषा के अभिनय की मुरीद हुईं अभिनेत्री
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। फिल्म के किरदारों की भी जमकर तारीफ हो रही है। हाल ही में, मनीषा कोइराला ने खुलासा किया कि सीरीज में 'मल्लिका जा'न के किरदार के लिए वह भंसाली की पहली पसंद नहीं थी।
2 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
सीरीज में मनीषा कोइराला ने तवायफ मल्लिका जान की भूमिका निभाई है। एक इंटरव्यू में मनीषा ने सीरीज पर रेखा की प्रतिक्रिया के बारे में बात की, उन्होंने रेखा की प्रशंसा करते हुए खुलासा किया कि उन्हें 20 साल पहले भी मल्लिका जान की भूमिका ऑफर की गई थी, लेकिन चीजें सही नहीं हुईं।
3 of 5
हीरामंडी के सेट पर संजय लीला भंसाली और मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मनीषा ने कहा, ''वह मुझे बता रही थीं कि 18-20 साल पहले उन्हें यह रोल ऑफर किया गया था।'' मनीषा ने आगे बताया कि प्रीमियर के एक दिन बाद रेखा ने उन्हें फोन किया था और कहा था, ''बच्चा, मैं प्रार्थना कर रही थी कि अगर मैं यह रोल नहीं करूंगी तो तुम्हें यह रोल करना चाहिए। मेरी प्रार्थनाएं सच हो गई हैं। तुमने यह अच्छे ढंग से किया है। तुम जीवन में बहुत कुछ कर चुके हैं और इसी का जादू है कि अपने चरित्र में जान डाल दी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मनीषा ने आगे कहा, ''मेरी आंखों में आंसू आ गए और मैंने उनसे कहा कि तुम मुझे रुला रही हो। रेखा जी लीजेंड हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे उन्हें जानने का अवसर मिला। वह बहुत खूबसूरत इंसान हैं।"
इससे पहले जब 'हीरामंडी' का प्रीमियर लॉस एंजेलिस में हुआ था, तो संजय लीला भंसाली ने खुलासा किया था कि इस प्रोजेक्ट के लिए रेखा उनकी पहली पसंद थीं। उन्होंने कहा, ''यह 18 साल पहले की बात है, एक समय रेखा जी, करीना और रानी मुखर्जी इस फिल्म की पसंद थीं।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।