सब्सक्राइब करें

रेखा से लेकर प्रियंका तक, पर्दे पर 'बुरी औरत' बन बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने खूब बटोरी सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 03 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Rekha to Priyanka, actresses who played villains in the movie

वैसे तो बॉलीवुड में कई दशकों से ही परदे पर हमेशा किसी अभिनेता को ही बतौर खलनायक की भूमिका में देखा गया है। मदन पुरी, जीवन, लॉयन और अमरीश पूरी और अब नये बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ने में सफल साबित हुए हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर नेगेटिव किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की जो फिल्मों में खलनायिका के किरदार में भी छा गई थीं।


 
Trending Videos
Rekha to Priyanka, actresses who played villains in the movie
रेखा - फोटो : rekha
रेखा
 सिर्फ हीरोइन ही नहीं, विलेन और वैंप बनकर भी रेखा ने दर्शकों का दिल जीता है। रेखा को अपनी अदाकारी साबित करने के कई मौके मिले और हर बार उन्हें फैंस को हैरान ही किया। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में रेखा ने मैडम माया का रोल किया था। ये रोल आज भी बहुत फेमस है। इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले, लेकिन इनमें से खास था उन्हें मिला वेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha to Priyanka, actresses who played villains in the movie
अमृता सिंह - फोटो : social media
अमृता सिंह
आखिर में बात करेंगे 80 के दशक में सुपरहिट फिल्म बेताब (1983) से अपने अभिनय का उद्घाटन करने वाली अभिनेत्री अमृता सिंह की। अमृता ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है और वह आज भी फिल्मों में अहम किरदार निभाती नजर आती हैं। उन्हें पिछली फिल्म हिंदी मीडियम (2017) में देखा गया था। इस बीच बात करेंगे अमृता के उन किरदारों की जिसमें वह खलनायक की भूमिका अदा करती दिखाई दीं। इस कड़ी में फिल्म सूर्यवंशी (1992)  और कलयुग (2005) शामिल है। 
Rekha to Priyanka, actresses who played villains in the movie
ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की। राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म खाकी (2004)  में अभिनेत्री को एक निगेटिव किरदार में देखा गया था। ये ऐश के फिल्मी करियर में पहली बार था जब उन्हें किसी फिल्म में निगेटिव किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके इस किरदार को खूब तालियां भी मिली थीं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और तुषार कपूर फिल्म में लीड रोल में थे। 
विज्ञापन
Rekha to Priyanka, actresses who played villains in the movie
काजोल - फोटो : Social Media
काजोल
90 के दशक में अपने सांवले रंग से चर्चा का केंद्र बनी अभिनेत्री काजोल भी अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में निगेटिव कर छा चुकी हैं। साल 1997 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' में काजोल ने ईशा नामक एक लड़की का निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में काजोल का रोल बहुत ही खतरनाक दिखाया गया जिसमें उनपर कई लोगों का मर्डर करने का आरोप होता है और आखिर में वह पुलिस की गोली से मारी जाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed