एक वक्त था जब लोग साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की रीमेक फिल्मों को बड़े चाव से देखते थे। 70 के दशक से ही रीमेक का जमाना शुरू हो गया था। इसमें अभिनेता जितेंद्र ने बड़ी संख्या में रीमेक फिल्मों में काम किया है। 'द कपिल शर्मा शो' में उन्होंने एकबार खुद बताया था कि वह महीने के 28 दिन मद्रास या हैदराबाद में समय बिताते थे। इसकी प्रमुख वजह यही थी कि वह ज्यादातर साउथ की रीमेक फिल्मों में काम कर रहे थे। 90 के दशक के बाद भी रीमेक फिल्मों का दौर चलता रहा है और आज के समय तो ज्यादातर फिल्में रीमेक ही बन रही हैं। अब हाल ही में हिंदी की तीन क्लासिक्स फिल्में गुलजार की कोशिश, हृषिकेश मुखर्जी की मिली, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन द्वारा अभिनीत कॉमेडी फिल्म बावर्ची के रीमेक की घोषणा की गई है।
Remakes: कल्ट क्लासिक फिल्में 'मिली', 'बावर्ची' और 'कोशिश' के रीमेक की घोषणा, जल्द शुरू होगी यह जादुई यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म अभी अपने शुरुआती चरणों में है। फिल्म का निर्माण निर्माता अनुश्री मेहता और जादूगर फिल्म्स के अबीर सेनगुप्ता और एसआरएस प्रोडक्शंस के समीर राज सिप्पी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कोशिश की बात करें तो यह गुलजार द्वारा निर्मित एक मार्मिक कहानी थी, इसमें जया बच्चन और संजीव कुमार प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें- Jawan Prevue: ‘फैमिली मैन’ की बिटिया को मिला ‘जवान’ में मौका, प्रीव्यू में दिखीं ये कुल आठ बिंदास छोरियां
हृषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित बावर्ची और मिली सदाबहार पसंदीदा फिल्में हैं। पूर्व में राजेश खन्ना, जया बच्चन, असरानी जैसे कलाकार थे और मिली में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अशोक कुमार थे। निर्देशक अनुश्री मेहता और अबीर सेनगुप्ता ने इसको लेकर बयान में कहा कि वह हमारी तीन सर्वकालिक पसंदीदा फिल्मों को एक नए रूप और सांचे में बनाने की इस मैजिकल जर्नी को शुरू करने के लिए रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि कोशिश, बावर्ची और मिली दुनिया भर में पसंद की जाने वाली फिल्में हैं। ये फिल्में महान गुलजार साहब और ऋषि दा द्वारा बनाई गई हैं, जिन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए फिल्म निर्माण के मानक स्थापित किए हैं। ये वो फिल्में हैं जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं और ये वो कहानियां हैं जिन्हें नई पीढ़ी को भी देखना चाहिए। उन्हें हमारी समृद्ध सिनेमाई विरासत को जानना चाहिए।
फिल्म निर्माताओं ने कहा कि हम उम्मीदों, जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन फिल्मों का रीमेक बनाया जाएगा जो दूर-दूर तक दर्शकों के दिलों को छुएगा।