{"_id":"5f74a006cab59209604a1f01","slug":"remembering-one-of-the-earlier-dancing-queens-cuckoo-moray-on-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आइटम डांस के लिए मशहूर थीं कुक्कू मोरे, इनके कुत्ते भी अलग गाड़ी में घूमते थे, किस्मत ने ली करवट और आखिरी वक्त में हो गईं पाई-पाई की मोहताज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आइटम डांस के लिए मशहूर थीं कुक्कू मोरे, इनके कुत्ते भी अलग गाड़ी में घूमते थे, किस्मत ने ली करवट और आखिरी वक्त में हो गईं पाई-पाई की मोहताज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Cuckoo Moray
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंग्लो-इंडियन कुक्कू मोरे (Cuckoo Moray) का नाम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन डांसर के रूप में लिया जाता है। आज (30 सितंबर) कुक्कू मोरे की पुण्यतिथि है। कुक्कू मोरे ने 1940 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। वह काफी फेमस भी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्हें कैंसर की बीमारी हो गई। उनके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे। बीमारी और कंगाली की वजह से 52 साल की उम्र में 30 सितंबर 1981 को वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं।
2 of 5
कुक्कू मोरे
- फोटो : File Photo
कुक्कू मोरे एक ऐसी अभिनेत्री थीं जो अपने भड़कीले अंदाज व पहनावे और खर्चीले ढंग के लिए जानी जाती थीं। लेकिन आखिरी वक्त में वो ऐसी फटेहाल हो गईं कि दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं बचे। डांस करते वक्त कुक्कू में इस कदर स्फूर्ति होती थी कि उन्हें 'रबर गर्ल' के नाम से भी जाना जाता था। ये कुक्कू मोरे के डांसिंग टेलेंट का ही कमाल था कि कैबरे स्टाइल 50 के दशक में जरूरी बन गया। कुक्कू एक डांस आइटम के 6000 रुपये लेती थीं जो उस जमाने में काफी ज्यादा थी और कई लोग उनकी इतनी फीस को लेकर नाराज भी रहते थे।
3 of 5
कुक्कू मोरे
- फोटो : file photo
कुक्कू शानोशौकत की कितनी शौकीन थीं, इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि उनके पास तीन लग्जरी गाड़ियां थीं, जिनमें से एक गाड़ी उनके इस्तेमाल के लिए थी, एक उनके कुत्ते के लिए तो वहीं एक गाड़ी उनकी खास हेलेन के लिए थी। एक से एक फ्लैट और काफी ज्वैलरी उनके पास थी लेकिन कहा जाता है कि आयकर का उल्लंघन करने के चक्कर में उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई। इसकी वजह से उनके पास कोई पैसा नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुक्कू मोरे
- फोटो : File Photo
कुक्कू का बुरा वक्त शुरु हो गया था। संपत्ति तो गई ही साथ ही अचानक ही एक दिन कुकू को पता चला उन्हें कैंसर है। हेलेन के मुताबिक कुक्कू अद्भुत थीं। कैसी भी परिस्थिति हो कुक्कू कभी नहीं घबराईं और हर वक्त मुस्कुराती रहतीं। सारा पैसा चला गया था, फिल्में मिलना भी बंद हो गईं थीं, लेकिन मजाल है जो कुक्कू की आंखों में एक भी आंसू आया हो। बल्कि वो अपनी स्थिति का खुद ही मजाक उड़ाती रहतीं।
विज्ञापन
5 of 5
कुक्कू मोरे
- फोटो : File Photo
आखिरी वक्त में तो ऐसा हाल हो गया था कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें गुमनामी में ही छोड़ दिया। दवाई खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे जिसकी वजह कुक्कू अपना इलाज नहीं करा पाईं और फिल्म इंडस्ट्री से भी कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हालांकि उनकी बुरी हालत देखकर कुछ लोग उनकी मदद करने सामने आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थीं। आखिर में उन्होंने गुमनामी के अंधेरे में अंतिम सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।