{"_id":"5c3f5c33bdec2273ad00ad3b","slug":"remo-dsouza-is-not-directing-ajay-devgan-and-sooraj-pancholi-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन-सूरज पंचोली की 100 करोड़ी एक्शन फिल्म हुई बंद, यहां बिजी हो गए रेमो डिसूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन-सूरज पंचोली की 100 करोड़ी एक्शन फिल्म हुई बंद, यहां बिजी हो गए रेमो डिसूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
Link Copied
अजय देवगन के लिए साल 2019 की शुरुआत 'सिम्बा' से बेहद हिट रही। फिल्म में उनके कैमियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही वो हाल में ही न्यू-ईयर की छुट्टियां भी मनाकर वापस लौटे हैं। वहीं, अजय की फिल्म 'रेड' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इससे 2018 में खबर सामने आई थीं कि अजय और सूरज पंचोली एक एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं जिसको रेमो डिसूजा डायरेक्ट करने वाले थे।
Trending Videos
2 of 5
ajay devgan in manali
बताया गया था कि अजय और सूरज ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थी और हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स से ट्रेनिंग भी ली जा रही थी। लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर कोई खबर नहीं आई और रेमो डिसूजा बीते वर्ष रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को डायरेक्ट करने में व्यस्त हो गए थे। इसके बाद अब वो अपनी नई डांसिंग फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान, रमेश और रेमो
ऐसे में अजय और सूरज पंचोली की फिल्म पर अनिश्चितकाल के लिए पर्दा गिर गया है। क्योंकि रेमो अब एबीसीडी 3 में बिजी हैं। जिसमें वरुण और श्रद्धा एक बार फिर नजर आने वाले हैं। इसके बाद रेमो, सलमान खान के साथ 'डांसिग डैडी' नाम की एक फिल्म में हाथ डालेंगे जिसमें भाईजान पहली बार अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
4 of 5
ajay devgan
वहीं, अजय देवगन की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो इस समय 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को लेकर गंभीर हैं। लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला लुक हाल ही में रिलीज हुआ। पोस्टर में अजय का लुक बेहद निराला है ।
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgan
इस फर्स्ट लुक में अजय देवगन के साथ हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल नजर आ रही है । क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई है।अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लुक को शेयर किया । फर्स्ट लुक के साथ अजय देवगन ने जल्द Trailer रिलीज होने की भी जानकारी दे दी है। साथ ही ये भी बताया कि ये क्रिस्टल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X