{"_id":"6147221fbd2ab2375422e943","slug":"remo-dsouza-share-her-wife-weight-loss-transformation-photos-fans-and-celebs-are-showering-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेट लॉस जर्नी: रेमो डिसूजा ने साझा की पत्नी के वेट ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक रह गए दंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेट लॉस जर्नी: रेमो डिसूजा ने साझा की पत्नी के वेट ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक रह गए दंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी लिज के साथ रेमो डिसूजा
- फोटो : Instagram
Link Copied
वजन कम करना कुछ लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल बात होती है। लोग बहुत कोशिश करते हैं लेकिन आसानी से वजन नहीं कम कर पाते। हालांकि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना वजन कम करके फैंस को चौंका दिया है। साथ ही अपनी वेट लॉस जर्नी साझा कर ये भी बता दिया कि अगर मन से ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अब हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी ने भी अपना वेट ट्रांसफॉर्मेशन कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है।
रेमो ने साझा की पत्नी की शानदार तस्वीर
रेमो ने अपनी पत्नी लिजेल की की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका नया अवतार देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। रेमो ने अपनी पत्नी की दो तस्वीरें साझा कीं हैं जिनमें एक में वो काफी वजनी नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी तस्वीर में वो काफी स्लिम ट्रिम दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक प्यार लुटा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
रेमो डिसूज की पत्नी लिजेल
- फोटो : सोशल मीडिया
रेमो ने खुद अपनी पत्नी के वेट लॉस जर्नी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सारी मेहनत लगती है लेकिन सबसे बड़ी जंग खुद से लड़नी पड़ती है और मैंने अपनी पत्नी को ये जंग लड़ते और नामुमकिन चीज को मुमकिन करते देखा है'।
रेमो ने लिखा, 'मैं हमेशा कहता था कि ये तुम्हारे दिमाग में हैं तुम्हें खुद को मजबूत बनाना होगा और लिज तुमने ये कर दिखाया। मुझे तुम पर नाज है। तुम मुझसे भी ज्यादा मजबूत हो और मुझ तुमसे प्रेरणा मिलती है। तुम्हें प्यार'। गौरतलब है कि लिज की दोनों तस्वीर में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है।
4 of 5
रेमो डिसूजा-लिजेल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ लिज जहां पारंपरिक कपड़े में काफी हेल्दी लग रही हैं तो वहीं वेस्टर्न आउटफिट में वो बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वरुण धवन ने लिखा- वाह लिज। आमिर अली ने लिखा- बेहद शानदार लिज। माही विज, साकिब सलीम सभी लिजेल के वेट लॉस की काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रेमो डिसूजा-लिजेल
- फोटो : social media
रेमो की पत्नी लिजेल ने भी अपनी तस्वीर पर अपने शुभचिंतको और दोस्तों का शुक्रिया किया है। उन्होंने लिखा, 'आप सही हैं कि ये सब मेरे दिमाग में हैं, आपके प्यार के बिना ये मुमकिन नहीं था। मैं भी अपने वजन पर काम कर रही हैं'। उन्होंने आगे अपने पोस्ट में अपनी ट्रेनर और रेमो को उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।