फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 से ऊपर हैं, कसरत प्रेमी हैं, रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा आपके लिए भी चेतावनी है, पढ़ें ये खबर

Wed, 30 Dec 2020 01:28 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
remo dsouza suffered heart attack is also a warning for you here details
रेमो डिसूजा - फोटो : टीवी शो

अगर आप की उम्र 45 साल से अधिक है, आप फिटनेस फ्रीक हैं और बहुत ज्यादा कसरत वगैरह करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। ये सबक है मशहूर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लेकिन काम आपके भी आ सकते हैं। जिम जाने वालों को दिल का दौरा पड़ने के रेमो से पहले भी कई मामले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सामने आ चुके हैं। लेकिन, रेमो की किस्मत अच्छी रही कि उन्हें समय रहते इलाज मिल गया।

remo dsouza suffered heart attack is also a warning for you here details
रेमो डिसूजा - फोटो : टीवी शो

46 साल के रेमो डिसूजा को अब तक यकीन नहीं हो रहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में इतनी गंभीर हालत में रहना पड़ा। वह बताते हैं कि उस दिन भी हर दिन जैसा ही था। नाश्ता किया और फिर जिम करने चले गए। वार्मअप के दौरान ही सीने में दर्द होने लगा। दर्द जब ज्यादा बढ़ा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टर ने बताया कि रेमो को हार्ट अटैक आया है।

remo dsouza suffered heart attack is also a warning for you here details
रेमो डिसूजा-लिजेल - फोटो : इंस्टाग्राम

रेमो अब पहले से काफी बेहतर हैं और डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। घटना वाले दिन को याद करते हुए रेमो कहते हैं, 'जिम में जाकर वार्मअप करते हुए अचानक से मेरे सीने में दर्द शुरू हुआ। मैंने इसे एसिडिटी का दर्द समझा और पानी पिया। लेकिन, जब दर्द कम नहीं हुआ तो हम अस्पताल की ओर दौड़े और डॉक्टर ने बताया कि मुझे एक बड़ा हार्ट अटैक आया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
remo dsouza suffered heart attack is also a warning for you here details
रेमो डिसूजा - फोटो : टीवी शो

रेमो डिसूजा धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा नमकीन, ज्यादा मीठा और ज्यादा तैलीय खाना न खाने की सलाह दी है। रेमो का कहना है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने का समय लग सकता है। तब तक वह सिर्फ आराम करेंगे। अपनी सेहत ठीक होने के लिए रेमो अपने प्रशंसकों का बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें लोगों की दुआओं और प्रार्थनाओं ने ही बचाया है।

विज्ञापन
remo dsouza suffered heart attack is also a warning for you here details
रेमो डिसूजा, लिजेल डिसूजा, सलमान खान - फोटो : Instagram

सबसे बड़ा धन्यवाद रेमो डिसूजा करते हैं अभिनेता सलमान खान का। सलमान और रेमो ने एक साथ फिल्म 'रेस 3' में काम किया है। रेमो कहते हैं, 'मैंने उनके साथ काम किया है और मैं जानता हूं कि वह दिल से बहुत अच्छे हैं। मैं सलमान से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करता। लेकिन, मेरी पत्नी और सलमान एक दूसरे के बहुत करीब हैं। जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद ही मेरी पत्नी लिजेल ने उन्हें फोन किया। मैं छह दिन तक अस्पताल में रहा और इस बीच सलमान ने पूरा ख्याल रखा कि अस्पताल में मेरी अच्छी देखभाल हो। वह व्यक्तिगत तौर पर डॉक्टरों से भी बात करते रहे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed