दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर एक बड़ा सौदा किया है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म अब यशराज फिल्म्स के हाथ से छिटक चुकी है। इसे रिलीज करने का अधिकार अब उसी जी समूह को मिल गया है जिसके चलते सलमान खान ने अपनी संजय लीला भंसाली के साथ बन रही पिछली फिल्म से हाथ खींच लिया था।
यशराज फिल्म्स के हाथ से छिटकी सलमान की ये फिल्म, अब जी स्टूडियोज की डूबती नैया की बनेगी सहारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ जिनको अब भी याद है, उन्हें ये भी याद होगा कि महीनों की चर्चाओं और बैठकों के बाद ये फिल्म संजय लीला भंसाली ने अपने खास दोस्त सलमान और आलिया भट्ट को लेकर बनाने की तैयारी पूरी कर ली थी। तब इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए जी समूह के करीबी पेन स्टूडियोज के मालिक जयंती लाल गडा सामने आए थे। जयंती लाल गडा के फिल्म से जुड़ते ही फिल्म का ढांचा हिल गया था और आखिर में ये फिल्म संजय लीला भंसाली ने बंद कर दी थी।
अब काल का पहिया फिर से घूमा है। सलमान खान की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लगातार गड़बड़ाती रही है। तमाम टोने टटके करने के बाद उनका शो ‘बिग बॉस’ इस बार कामयाब नहीं रहा। इस शो ने अपने पूरे प्रसारण के दौरान एक बार भी टीआरपी चार्ट में नंबर वन पोजिशन इस साल नहीं पाई। घटती ब्रांडिंग वैल्यू और कम होती बॉक्स ऑफिस की चमक सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी को फिर वहीं लेकर आई है, जहां से पिछले साल के अगस्त महीने में वह रूठकर चले गए थे।
खबरों की मानें तो सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के सारे अधिकार जी स्टूडियोज को बेच दिए हैं। पहले ये फिल्म यशराज फिल्म्स रिलीज करने वाला था, लेकिन वहां दोनों के बीच सौदा जमा नहीं। सलमान खान को अगले साल यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ भी करनी है और उस फिल्म का सौदा सलमान की कंपनी 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' से जोड़ना नहीं चाहती।