फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी बायोपिक बैन को लेकर रेणुका शहाणे का फूटा गुस्सा, बोलीं- EC राजनीतिक पार्टियों पर फोकस करे

Thu, 11 Apr 2019 09:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Renuka Shahane on PM Narendra Modi biopic, says EC should concentrate on Political parties
मोदी बायोपिक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर हैं। रेणुका लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में रेणुका का गुस्सा इलेक्शन कमीशन पर फूटा है।

Renuka Shahane on PM Narendra Modi biopic, says EC should concentrate on Political parties
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पिछले कई दिनों से विरोध का सामना कर रही है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन आखिर में इलेक्शन कमीशन ने लोकसभा चुनाव होने तक इस पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं इलेक्शन कमीशन ने पीएम मोदी की बायोपिक समेत बाकी सभी राजनीतिक फिल्मों की रिलीज रोकने की बात कही है।
 
Renuka Shahane on PM Narendra Modi biopic, says EC should concentrate on Political parties
Renuka Shahane
फिल्म पर लगाए गए इस बैन पर रेणुका का बयान सामने आया है। रेणुका ने ट्वीट कर कहा, 'मैं किसी भी फिल्म के स्थगित होने का सपोर्ट नहीं करती हूं। यदि हमारे सेंसर बोर्ड इसे पास कर देता है और यदि जिस व्यक्ति पर फिल्म आधारित है, उसके परिवार को इससे कोई आपत्ति न हो। इलेक्शन कमीशन को राजनीतिक पार्टियों पर फोकस करना चाहिए यह देखने के लिए कि वे नियमों का पालन कर रहे है न कि फिल्मों और टीवी सीरियल्स पर।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renuka Shahane on PM Narendra Modi biopic, says EC should concentrate on Political parties
MJ Akbar, Renuka Shahane
रेणुका इससे पहले एमजे अकबर को करारा जवाब देकर चर्चा में आई थीं। भाजपा नेता एमजे अकबर ने ट्वीट करते हुए लिखा था मैं भी चौकीदार। लेकिन उनके ट्वीट के बाद एक्ट्रेस ने लिखा- 'अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई भी महिला सुरक्षित नहीं #BesharmiKiHadd @IndiaMeToo'। 
 


 
विज्ञापन
Renuka Shahane on PM Narendra Modi biopic, says EC should concentrate on Political parties
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी' पहले चरण के मतदान की तारीख से एक सप्ताह पहले 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में फिल्म की तारीख 11 अप्रैल कर दी गई लेकिन अब ये फिल्म चुनाव के बाद ही रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed