फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के विरोध पर इस एक्ट्रेस ने ऐसे जताया गुस्सा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Mon, 22 Jan 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
renuka shahane protest against ban of padmaavat release
renuka shahane

न‍िर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का व‍िरोध देश भर में जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलम के प्रदर्शन को मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद करणी सेना के लोग विरोध कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद करणी सेना के विरोध का अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने खुलकर अपनी बात कही है।

renuka shahane protest against ban of padmaavat release
padmaavat

रेणुका शहाणे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक राय रखती हैं। उन्‍होंने फेसबुक पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। रेणुका शहाणे ने पोस्‍ट के जरिए कहा, फिल्‍म पद्मावत का विरोध करने की बजाय प्रदर्शनकारियों को महिलाओं के साथ होने वाले रेप, यौन उत्‍पीड़न और भ्रूण हत्‍या का विरोध करना चाहिए।

renuka shahane protest against ban of padmaavat release
renuka shahane

रेणुका ने अपनी बात तस्वीरों के माध्यम से कहीं हैं। उनका यह पोस्‍ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेणुका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ऊपर 'पद्मावत' को हो रहे विरोध की तस्वीर दिख रही है और उसके नीचे उन्होंने अपनी 3 तस्वीर लगा रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
renuka shahane protest against ban of padmaavat release
renuka shahane

रेणुका शहाणे ने अपने हाथ में एक मैसेज बोर्ड पकड़ रखा है जिस पर लिखा है बैन रेप, बैन यौन शोषण, बैन भ्रूण हत्या। उनके द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
renuka shahane protest against ban of padmaavat release
renuka shahane, deepika padukone

बता दें क‍ि पद्मावत 25 जनवरी को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने जा रही है। इस फ‍िल्‍म में दीप‍िका पादुकोण रानी पद्मावती की भूम‍िका न‍िभा रही हैं, जबक‍ि रणवीर स‍िंह अलाउद्दीन ख‍िलजी की भूम‍िका में हैं। अभ‍िनेता शाह‍िद कपूर राजा रतन स‍िंह के रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed