फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले पत्नी से इस वजह से मिलने गए थे कुशल पंजाबी, रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 28 Dec 2019 10:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Report says before suicide Kushal Punjabi visited Shanghai to meet wife Audrey Dolhen for patch up
Kushal with wife and son - फोटो : twitter

अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। कुशल के निधन के बाद निजी जिंदगी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। 

Report says before suicide Kushal Punjabi visited Shanghai to meet wife Audrey Dolhen for patch up
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कुशल और उनकी पत्नी ऑड्री डॉलेन से जुड़ी बड़ी जानकारी दी। स्पॉटब्वॉय ने अपने रिपोर्ट में लिखा- कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल हाल ही में शंघाई भी गए थे। 

Report says before suicide Kushal Punjabi visited Shanghai to meet wife Audrey Dolhen for patch up
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter

रिपोर्ट के मुताबिक कुशल आखिरी बार पत्नी ऑड्री डॉलेन से सुलह करने के लिए शंघाई गए थे। बातचीत में पत्नी ऑड्री डॉलेन ने सुलह करने के इनकार कर दिया। कुशल ने इस बात को अपने दोस्तों से छिपा कर रखा कि वह पत्नी से सुलह करने गए थे। उन्होंने यही बताया कि वह पत्नी और बच्चे कियान से मिलने गए हैं। हालांकि कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Report says before suicide Kushal Punjabi visited Shanghai to meet wife Audrey Dolhen for patch up
meghana naidu and kushal - फोटो : social media

इस बीच कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का भी बयान चर्चा में है। मेघना ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है। मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं। कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था। मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।'

विज्ञापन
Report says before suicide Kushal Punjabi visited Shanghai to meet wife Audrey Dolhen for patch up
Kushal Tandon - फोटो : file photo

अभिनेता कुशाल टंडन ने कहा, 'मैं कुशल का बहुत करीबी दोस्त तो नहीं था लेकिन मैं उससे एक दिन पहले ही रेस्त्रां में मिला था। जब मुझे उसकी आत्महत्या के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया। वो एक सुलझा हुआ इंसान था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठाया, ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। मैं उसकी मां और बहन से भी मिला। उसके माता-पिता इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वो बहुत बुरी तरह से रोए जा रहे थे।'

सलमान की बहन को तलाक देने के बाद कई अभिनेत्रियों से जुड़ा पुलकित का नाम, अब कर रहे इसे डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed