फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: ऑस्कर विजेता ने 'आरआरआर' पर की विवादित टिप्पणी, फिल्म को बताया 'गे लव स्टोरी'

Mon, 04 Jul 2022 04:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Jul 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
Resul pookutty Controversial Tweet On SS Rajamouli RRR, Call it a Gay Love Story
रेसुल पुकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। ट्विटर पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' पर विवादित टिप्पणी करने के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में रेसुल ने एक ट्वीट के जरिए फिल्म को गे लव स्टोरी बताया था। साथ ही उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को प्रॉप भी बताया था। फिल्म को लेकर किए गए ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आए और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

Resul pookutty Controversial Tweet On SS Rajamouli RRR, Call it a Gay Love Story
रेसुल पुकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह बढ़ा विवाद

दरअसल, अभिनेता-लेखक मुनीश भारद्वाज ने रविवार को एक ट्वीट कर 'आरआरआर' को 'कचरा' बताया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'कल रात आरआरआर नामक 30 मिनट का कचरा देखा।' इस पर ऑस्कर विजेता साउंड डिज़ाइनर ने जवाब देते हुए 'गे लव स्टोरी' लिख दिया। इस जवाब पर नेटिजंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। विवाद बढ़ता देख रेसुल ने इस ट्वीट पर सफाई देने की भी कोशिश की है।


Resul pookutty Controversial Tweet On SS Rajamouli RRR, Call it a Gay Love Story
रेसुल पुकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट कर दी ये सफाई

रेसुल पुकुट्टी को आरआरआर पर अपने कमेंट की वजह से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रिप्लाई का बटन डिसेबल करने के बाद भी उन्हें यूजर्स जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद अब उन्होंने इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में लोग इस फिल्म के बारे में ऐसा कहते हैं मैंने बस इसे उद्धृत किया है।' बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आरआरआर के रिलीज होने के तुरंत बाद, पश्चिमी दर्शकों ने आरआरआर को समलैंगिक रोमांस बताया था। दर्शकों ने यह भी बताया था कि उन्हें फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के किरदारों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Resul pookutty Controversial Tweet On SS Rajamouli RRR, Call it a Gay Love Story
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है फिल्म

गौरतलब है कि 'आरआरआर' एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित एक एक्शन ड्रामा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म में तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रेया सरन ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed