बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने रविवार को पिता विलासराव देशमुख को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की थी जिससे उन्होंने आंखें नम कर दी थी। दरअसल, उन्होंने पोस्ट में लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा, आई मिस यू।' इस पोस्ट के साथ रितेश ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है।
पिता विलासराव देशमुख को याद कर भावुक हुए रितेश, इमोशनल पोस्ट कर लिखा- 'आपकी याद आती है पापा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया ने भी विलास राव देशमुख को लेकर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। जेनिलिया ने लिखा 'जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे हमसे दूर नहीं जाते हैं, वे हमारे साथ ही चलते हैं रोजाना, बस दिखते और सुनाई नहीं देते हैं लेकिन हमेशा हमारे नजदीक ही होते हैं, हैप्पी बर्थडे पापा।'
Happy Birthday Pappa...... I Miss You!!!
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on
गौरतलब है कि विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वहीं, वह कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वह 26 मई 1945 को हैदराबाद के बभलगांव (अब महाराष्ट्र में) जन्मे थे। उनका निधन 14 अगस्त 2012 को हुआ था। रितेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे।
फिलहाल वह हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, जेनेलिया ने शादी करने के बाद अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी आखिरी बार फिल्म तेरे नाल लव हो गया (2012) में देखी गई थी।