{"_id":"5ceadae5bdec22070264c438","slug":"abram-khan-birthday-and-10-stars-kids-and-their-name-meaning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अबराम ही नहीं, इन 10 स्टार किड्स के भी है यूनिक नाम, जान लीजिए उनके अर्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अबराम ही नहीं, इन 10 स्टार किड्स के भी है यूनिक नाम, जान लीजिए उनके अर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Mon, 27 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 6 साल के हो गए हैं। सरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम की उम्र भले ही कम हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं। उनके नाम अबराम को लेकर भी कई बातें बनी थीं। ऐसे में यहां बात करेंगे अबराम के साथ उन 10 स्टारकिड्स की जिनके नाम बेहद अद्धितिय है। साथ ही उनके नाम के अर्थ को भी जानेंगे।
2 of 11
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : file photo
साल 2016 में पैदा हुए तैमूर अली खान का नाम शुरू से ही चर्चा में रहा। तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की खूब किरकिरी भी हुई थी। तैमूर एक मुस्लिम शासक का नाम था जिसे नरसंहार बताया जाता है। बता दें कि जब से तैमूर पैदा हुए हैं तब से अब तक चर्चा में ही बने हुए हैं।
3 of 11
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन भी इस कड़ी में पीछे नहीं हैं और उन्होंने अपने बच्चों को स्पेशल नाम ही दिए है। बता दें कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Rani Mukerji and Aditya Chopra
- फोटो : social media
यश चोपड़ा खानदान की बहू रानी मुखर्जी भी अब अपनी घर गृहस्थी में खुश हैं और उन्होंने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम है आदिरा। इस नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
शिरीष कुंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के बच्चों के नाम जानकर भी आपको हैरानी होगी। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना" और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह की शादी शिरीष कुंदर के साथ हुई है। फराह ने 11 फरवरी 2007 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। फराह के बेटे का नाम जार है और बेटी दिवा और आन्या हैं। बात करें जार की तो यह शब्द लेटिन का शासक के लिए जुड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।