{"_id":"5ceac2d4bdec22077268ab2e","slug":"salman-khan-speak-on-priyanka-chopra-leave-bharat-said-she-thought-we-can-feel-bad-for-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के 'भारत' छोड़े जाने पर खुलकर बोले सलमान,कहा 'उनको सोचना चाहिए था कि हमें बुरा लगेगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के 'भारत' छोड़े जाने पर खुलकर बोले सलमान,कहा 'उनको सोचना चाहिए था कि हमें बुरा लगेगा'
Sun, 26 May 2019 10:16 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 26 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले 'भारत' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था।
salman khan
- फोटो : social media
इसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि सलमान खान की फिल्म छोड़ने का प्रियंका चोपड़ा को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़े जाने पर सलमान खान ने कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अब वह प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan, Priyanka Chopra
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही सलमान खान फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा 'भारत' में काम करना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया क्या उनका किरदार सही नहीं थी.? इस बात का जवाब देते हुए दंबग खान ने कहा कि 'ऐसा नहीं है, प्रियंका भारत में काम करना चाहती थीं, मैंने और अली अब्बास जफर, कटरीना को लेने की ही सोच रहे थे लेकिन अली ने प्रियंका का नाम तय किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने कहा कि, 'इसके बाद प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम दो तीन दिन एडजस्ट कर सकते हैं लेकिन उन्होंने काम ही करने से मना कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है, खैर, उन्होंने वही किया जो वह चाहती थीं और कैटरीना को वही मिला जिसकी वह हकदार हैं।'
विज्ञापन
salman khan, disha patani
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।