{"_id":"5ceab9f4bdec22078360929a","slug":"sonu-nigam-said-i-am-not-ready-for-politics-right-now-i-politely-declined-the-offer-which-i-got","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सोनू निगम को मिला था राजनीतिक पार्टी का ऑफर? 'पीएम मोदी' के लिए गा चुके हैं गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सोनू निगम को मिला था राजनीतिक पार्टी का ऑफर? 'पीएम मोदी' के लिए गा चुके हैं गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 26 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonu Nigam
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। वह फिल्मों और गानों के अलावा देश के राजनीतिक और समाजिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इतना ही नहीं सोनू निगम समाजिक कार्यों से जुड़ी सस्थाओं के लिए चैरिटी भी करते रहते हैं।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : file photo
इस बीच उनसे राजनीति में आने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े अलग अंदाज में इसका जवाब दिया। हाल ही में जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या कभी उनके दिमाग में राजनीति में शामिल होने का विचार आया तो इस बात पर उन्होंने कहा कि, 'नहीं मैं अभी राजनीति के लिए तैयार नहीं हूं, मैंने सम्मान के साथ ये ऑफर अस्वीकार कर दिया जब मुझे मिला।'
3 of 5
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
सोनू निगम ने अपने इस जवाब में किसी राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं लिया है। वहीं उनके इस जवाब के बाद मीडिया में इस तरह की खबरें चलने लगी हैं कि सोनू निगम को आखिर किस राजनीतिक पार्टी का ऑफर मिला था। हाल ही में सोनू निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम चुने जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : SELF
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू निगम हाल ही में रिलीज हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में गाना भी गा चुके हैं। बीते दिनों सोनू निगम ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी बात बोली थी। एक मीडिया कॉन्क्लेव में पहुंचे सोनू निगम ने कहा था कि इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग भारत को अब पाकिस्तान के साथ जंग करने जैसी बात कर रहे हैं। जबकि लोग जंग की बातें तो करते हैं, लेकिन आर्मी में कोई जाना नहीं चाहता।
विज्ञापन
5 of 5
sonu nigam
- फोटो : file photo
उन्होंने अपनी बात को आगे कहा था कि जो लोग भारत और पाकिस्तान की जंग की बातें करते हैं उन्हें पता नहीं है कि जंग क्या होती है। उन्हें नहीं पता था कि यह लंबी भी चल सकती है। जंग केवल सीमा तक ही नहीं होती है, यह हमारे पास भी आ सकती है। अगर जंग होती है तो चीजों के दाम बढेंगे। इसके बाद लोग कहेंगे कि सरकार ने दाम बढ़ा दिए लड़ाई आसान नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।