{"_id":"5ceaa737bdec22070b2741c3","slug":"ravi-shastri-birthday-special-he-had-said-in-1986-i-do-not-want-an-actress-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 3 एक्ट्रेस के साथ उछल चुका है रवि शास्त्री का नाम, एक से सगाई की खबरों पर देनी पड़ी थी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 3 एक्ट्रेस के साथ उछल चुका है रवि शास्त्री का नाम, एक से सगाई की खबरों पर देनी पड़ी थी सफाई
Sun, 26 May 2019 08:18 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 26 May 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री और निम्रत काउ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री 27 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव स्टोरी का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से अफेयर होने की खबरें आई तो किसी ने अपने अफेयर को शादी का रूप दे दिया। विराट कोहली ने जहां अनुष्का शर्मा से लव मैरिज की तो वहीं युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर ली। लेकिन रवि शास्त्री बॉलीवुड की हीरोइनों को डेट करने को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं।
ravi shastri
- फोटो : file photo
पिछले साल रवि शास्त्री और निमरत कौर के अफेयर की खबरें चर्चा में आई थीं। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें थी कि निमरत कौर और रवि शास्त्री पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में एक जर्मन कार कंपनी की कार लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
Nimrat Kaur
- फोटो : file photo
हालांकि बाद में निमरत कौर का बयान आया और उन्होंने इस खबर को गलत करार देते हुए ट्वीट में लिखा- 'फैक्ट यह है कि, मुझे रूट कनाल की जरूरत हो सकती है लेकिन आज मेरे बारे में छप रहीं सारी खबरें फिक्शन हैं। कुछ और फैक्ट: फिक्शन बहुत ज्यादा दर्द दे सकते हैं, मंडे ब्लूज एक्जिस्ट करते हैं और मुझे आइसक्रीम पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri
- फोटो : file photo
खैर रवि शास्त्री कभी भी किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहते थे। ऐसा हम नहीं बल्कि साल 1986 में खुद उन्होंने ही कहा था। अमृता सिंह के साथ सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए रवि शास्त्री ने कहा था कि, 'मैं कभी भी एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता हूं। मैं क्रांतिकारी हूं और मेरा मानना है कि मेरी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होनी चाहिए।'
विज्ञापन
ravi shastri
- फोटो : file photo
80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। शादी से पहले उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गरम रही थी। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे। जिसके बाद रवि शास्त्री को सामने आकर ये सफाई देनी पड़ी थी।