{"_id":"616f7e962f9fb06cd85843bc","slug":"revealed-riteish-deshmukh-became-unemployed-due-to-tik-tok-ban-then-got-another-job-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: टिकटॉक बैन होने से बेरोजगार हो गए थे रितेश देशमुख, फिर ऐसे मिला था दूसरा काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: टिकटॉक बैन होने से बेरोजगार हो गए थे रितेश देशमुख, फिर ऐसे मिला था दूसरा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए इंडस्ट्री में एक पहचान रखते हैं। कॉमेडी रोल से लेकर विलेन के किरदार तक रितेश ने हर रोल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले रितेश देखमुख सोशम मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ रील्स बनाते भी नजर आते हैं। रितेश और जेनेलिया की इन वीडियोज को फैंस भी काफी पसंद करते है।
वहीं, अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता रितेश देशमुख ने यह खुलासा किया कि जब भारत में टिकटॉक पर बैन लगाया गया तो उस दौरान उन पर क्या बिती और उन्हें कैसा महसूस हुआ। रितेश ने बताया कि जब देश में टिक टॉक को बैन किया गया तो वह लगभग बेरोजगार हो गए थे। रितेश देशमुख ने अपने इस अनुभव से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इंटरव्यू में शेयर किया।
Trending Videos
2 of 5
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने बताया कि उन्होंने टिकटॉक का इस्तेमाल करना तब शुरू किया जब साल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। उस दौरान उन्होंने सोचा कि इसके जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसी मकसद से उन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
लेकिन बाद में जल्द ही इस एप को बैन कर दिया गया जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे वे बेरोजगार हो गए हैं। वे सोचने लगे थे – ‘हे भगवान, अब मैं क्या करू, जो काम था वह तो चला गया।’ लेकिन फिर उन्हें रील्स बनाने का आइडिया आया और उन्होंने जेनेलिया के साथ मिलकर मजेदार रील्स बनाने शुरू किए जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
रितेश और जेनेलिया बीते दिनों टेलीविजन के कुछ मशहूर रियलिटी शोज में भी नजर जा चुके हैं। वह सबसे पहले पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए थे। इसके बाद वह हाल ही में टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
हाउसफुल 4
- फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी 13 के मंच पर पहुंचे इस कपल ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया डिसूजा कई साल पहले ही एक्टिंग को छोड़ चुकी हैं। हालांकि, रितेश देशमुख आज भी फिल्मो में नजर आते हैं। आखिरी बार उन्हें अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ फिल्म हाउसफुल 4 में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।