फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती को राहत और मलाला को निकाह पर सितारों ने दी बधाई, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 10 Nov 2021 07:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Nov 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Rhea chakraborty bank account defreeze and bollywood celebs congratulate malala yousafzai on her wedding read top 10 entertainment news
रिया चक्रवर्ती, मलाला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग केस फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लंबे समय बाद थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, अभिनेता के निधन के बाद ड्रग केस की जांच के चलते एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अकाउंट फ्रीज कर दिए थे, जिसे अब इस्तेमाल करने की उसे अनुमति निल गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने स्पेशल कोर्ट में उसके बैंक अकाउंट के इस्तेमाल करने और जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप लौटाने की मांग की थी। कोर्ट ने आखिरकार अभिनेत्री की यह मांग मानते हुए रिया को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई है। इसके तहत स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को उनके अकाउंट डीफ्रीज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस यानी एडीपीएस एक्ट के तहत रिया को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। इसके अलावा ने कोर्ट ने उनके मैकबुक प्रो और आईफोन जैसे गैजेट्स भी लौटाने के निर्देश दिए हैं।




सुशांत सिंह राजपूत डेथ: ड्रग केस में फंसी रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एक साल बाद डीफ्रीज हुए बैंक अकाउंट्स

Rhea chakraborty bank account defreeze and bollywood celebs congratulate malala yousafzai on her wedding read top 10 entertainment news
मलाला यूसुफजई - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को बर्मिंघम में निकाह किया। मलाला ने अपने बचपन के दोस्त असर के साथ निकाह पढ़ा। अपनी इस शादी समारोह के तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके माता- पिता भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाला के इस खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत कई अन्य सितारों ने उन्हें ने बधाई दी।


न्यूली वेड्स: प्रियंका, कैटरीना समेत विभिन्न सितारों ने मलाला यूसुफजई को निकाह पर दी बधाई, इंटरनेट पर सामने आईं तस्वीरें

Rhea chakraborty bank account defreeze and bollywood celebs congratulate malala yousafzai on her wedding read top 10 entertainment news
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अंकिता ने तोहफे में मिले फुटवियर की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर के सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्ट्रेस की शादी की चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया: अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने तोहफे की तस्वीर, शादी की चर्चा हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea chakraborty bank account defreeze and bollywood celebs congratulate malala yousafzai on her wedding read top 10 entertainment news
राणा दग्गूबती त्रिशा कृष्णन

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री त्रिशा एक बार फिर चर्चा में हैं। आजकल सोशल मीडिया में फैंस उनसे जबरदस्त नाराज दिखाई दे रहे हैं। त्रिशा ने सोशल मीडिया पर छठ की पूजा करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया, जिस पर लगातार उन्हें नेगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल बीते दिनों में उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। इसको लेकर उनके फैंस आज भी नाराज हैं।

भोजपुरी: त्रिशाकर मधु को छठ पूजा करते देख फैंस हुए नाराज, कहा- तुम पर सूट नहीं करता

विज्ञापन
Rhea chakraborty bank account defreeze and bollywood celebs congratulate malala yousafzai on her wedding read top 10 entertainment news
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देशभर में आज छठ महापर्व को मनाया जा रहा है। चार दिन की इस पूजा का आज तीसरा दिन है और व्रती सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की पूजा कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर तमाम फैंस को छठ पर्व की बधाई दी है। दरअसल साल 2019 में आई ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 के बाद से हर साल वह श्रद्धालुओं को छठ पर बधाई देना नहीं भूलते हैं।
 

Social Media: ऋतिक रोशन ने छठ महापर्व पर दी श्रद्धालुओं को बधाई, वायरल हुआ ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed