{"_id":"5e955e608ebc3e774d53b3bd","slug":"rhea-chakraborty-breaks-silence-on-rumours-of-dating-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत संग नाम जुड़ने पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बहुत क्यूट हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत संग नाम जुड़ने पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बहुत क्यूट हैं'
बॉलीवुड से हमेशा ही किसी ना किसी के डेटिंग की खबरें तूल पकड़ती रहती हैं। ये अभिनेता या अभिनेत्रियां अपनी जोड़ी किसी के साथ बनाएं या ना बनाएं पर इनके फैन्स इनकी जोड़ी किसी ना किसी के साथ बना ही देते हैं। कोई भी सेलेब किसी दूसरे सेलेब या किसी के भी साथ दिखाई देता है तो इनके डेटिंग रूमर्स तुरंत उड़ने लगते हैं। ऐसे ही इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की डेटिंग की खबरें भी सामने आईं। इन खबरों पर अब रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बीते कई महीनों से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक साथ कई पार्टीज और पब्लिक प्लेसेस में साथ में देखा गया है। जिसे देखते हुए इनकी डेटिंग के रूमर्स तेजी से उठने लगे थे। अब रिया ने खुद इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए सभी को चौंका दिया।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
रिया ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए ई टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए कहा, 'न तो मैंने और न ही सुंशात सिंह राजपूत ने रिलेशनशिप की बातों को कभी स्वीकार किया है, इसलिए ये सारी खबरें सच नहीं हैं। मैं और सुशांत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें पिछले 8 सालों से जानती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करती हूं और इस बात को छिपाती भी नहीं हूं। मैं लोगों के प्रति अपने प्यार को लेकर काफी खुली हुई हूं फिर चाहे वो लड़के हों या लड़कियां।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rhea Chakraborty
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आगे रिया सुशांत की बात करते हुए कहती हैं, 'जहां तक सुशांत की बात है, वे मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके बारे में तो नहीं जानती, लेकिन मेरे लिए तो वह सबसे क्यूट और आकर्षक व्यक्ति हैं। लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।' गौरतलब है कि सुशांत और रिया को कई बार साथ में देखा गया है। वहीं सुशांत के जन्मदिन पर रिया की पोस्ट ने इन बातों को और तूल दे दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
- फोटो : social media
वहीं इस बारे में सुशांत भी एक बार बात कर चुके हैं। सुशांत ने कहा था कि 'अगर कुछ नया-नया हो तो उसके बारे में पूरी श्योरिटी के साथ कुछ भी कहना गलत है। मैं खुद से रिलेटेड चीजों पर बात करना पसंद करता हूं। अगर बात किसी दूसरे शख्स की होती है तो मैं उस बारे में बात करने से बचता हूं।' हालांकि सुशांत ने इस इंटरव्यू के दौरान खुलकर कोई भी बात नहीं की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।