सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं। रिया, सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं और 8 जून को एक्टर के साथ हुई बहस के बाद वह सुशांत का घर छोड़कर चली गईं थीं। सुशांत के दुखद निधन के बाद, रिया को न केवल सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि उनके पुराने वीडियो भी किसी न किसी मकसद से वायरल किए जा रहे हैं।
'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर रिया चक्रवर्ती का डांस हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच रिया का एक और पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो साल 2013 का है जब रिया एक ऑडिशन में शामिल हुईं थीं। इस वीडियो में वह 'पिंकी है पैसों वालों की' गाने पर डांस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसी साल रिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिया को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है- ''मुंबई की न दिल्ली वालों की, रिया है पैसे वालों की।'' एक अन्य यूजर ने लिखा- ''बिल्कुल सही गाना चुना है अपने लिए।'' एक ने लिखा है- ''अब जेल में नाचो।''
A post shared by bollywood (@bollywoodactor1213) on
बता दें रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता नहीं बन सकीं और रनर अप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी के वीडियो जॉकी बनने के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं।
2013 में रिया अपना बॉलीवुड ब्रेक पाने में सफल रहीं। रिया ने बॉलीवुड में फिल्म मेरे डैड की मारुती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म सोनाली केबल में रिया ने सोनाली का लीड रोल निभाया। 2017 में रिया को ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘दोबारा: सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में कैमियो मिला मगर यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।