अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिनमें दर्शकों को डराने के लिए भूतिया गुड़िया का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद कोई भी इंसान अपने बच्चों के लिए गुड़िया खरीदने से पहले उसे कम से कम दो बार ढंग से जरूर देखना चाहेगा। इन फिल्मों में हॉरर का एक अलग ही रूप देखने को मिला। तो चलिए आपको बताते हैं इन हॉरर फिल्मों के नाम...
इन डरावनी गुड़ियों ने छुड़ा दिए थे अच्छे-अच्छों के पसीने, अकेले देखने के लिए एक पर रखा गया था इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनाबेल
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'एनाबेल' ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को डरा कर काफी धूम मचाई थी। इस फिल्म में भी बॉलीवुड की बाकी भुतही फिल्मों की तरह एक गुड़िया दिखाई गई है। जिसके अंदर एक बुरी आत्मा होती है।
पापी गुड़िया
फिल्म 1996 में आई करिश्मा कपूर और शक्ति कपूर की हॉरर फिल्म 'पापी गुड़िया' बेहद डरावनी थी। ये फिल्म भी बाकी हॉरर फिल्मों की तरह हॉलीवुड से इंस्पायर थी। जिसमें शक्ति कपूर काले जादू की मदद से पूरी दुनिया पर राज करना चाहता था।
फूंक 2
रामगोपाल वर्मा की भूतिया फिल्म 'फूंक 2' में एक बुरी आत्मा गुड़िया में घुस जाती हैं। जिसके बाद वो पूरे परिवार को परेशान करती है। इस फिल्म को अकेले देखने वाले व्यक्ति पर इनाम रखा गया था।
चाइल्ड्स प्ले
इस फ़िल्म की कहानी एक नर्स की है। इस कहानी पर किताब लिखने वाले Robert Eugene Otto की मानें, तो नर्स ने अपनी बचपन की एक गुड़िया को काले जादू से ज़िंदा कर दिया था।