बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती आखिरकार एनसीबी के शिकंजे में फंस गई हैं। एनसीबी ने रविवार को समन भेज रिया को तलब किया था। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं। एनसीबी अब इस कनेक्शन का सुराग तलाशने में जुट गई है।
ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती पर खुलासा और कंगना रनौत की मिलेगी सुरक्षा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस केस में क्राइम ब्रांच टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय के बहनोई आदित्य अल्वा का नाम भी आ रहा है। आदित्य, कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं।
ड्रग मामले में आया विवेक ओबेरॉय के बहनोई का नाम, पहले ही हो चुकी है एक अभिनेत्री की गिरफ्तारी
खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सुशांत के पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक में संदीप सक्रिय थे। इसके बाद खबरें आईं कि संदीप लंबे वक्त से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। यहां तक कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के घरवालों ने भी कहा कि वो संदीप को नहीं जानते। अब संदीप ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक कुछ चैट्स जारी की हैं।
सुशांत की दीदी के संपर्क में थे संदीप सिंह, चैट वायरल कर बोले- आपकी बहन की मदद करना मेरी गलती है?
हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम संगीत युग के आखिरी पुरोधा, संगीतकार एस मोहिंदर का रविवार को निधन हो गया। 95 वर्षीय मोहिंदर सिंह सरना पिछले तीन दशक से अमेरिका में ही रहते रहे और लॉक डाउन से पहले मुंबई आए थे। उनका निधन अपने आवास पर हृदयगति रुक जाने से हुआ।
S Mohinder Passed Away: ‘गुजरा हुआ जमाना आता..’ के संगीतकार का मुंबई में निधन, ये है पूरी संघर्ष कथा
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने जिस तरह की टिप्पणी की है उसके लिए उन्हें देश की बेटियां माफ नहीं करेंगी। कंगना ने अपने बयान में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह का जिक्र करते हुए भी संजय राउत पर जमकर गुस्सा निकाला है।
कंगना रनौत को सुरक्षा देगी हिमाचल सरकार, शिवसेना नेता संजय राउत से चल रही सोशल मीडिया पर जंग