फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reha Chakraborty: सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर हुआ प्यार! इस अभिनेत्री के भाई को कर रहीं डेट

Thu, 08 Dec 2022 12:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Dec 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty new boyfriend after sushant singh rajput death actress dating bunty sajdeh
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब सुर्खियों में था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को खूब यूजर्स ने ट्रोल किया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बंटी टी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक है।

rhea chakraborty new boyfriend after sushant singh rajput death actress dating bunty sajdeh
रिया चक्रवर्ती, बंटी सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ समय पहले रिया ने दिवंगत अभिनेता को डेट किया था। वह सुशांत के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करती रहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर से प्यार हो गया है। वो दोनों साथ हैं और अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उसका कंधा और सपोर्ट सिस्टम रहा है। जब चीजें खराब हो रही थीं तो वह उसके लिए वहां थे'।

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा

rhea chakraborty new boyfriend after sushant singh rajput death actress dating bunty sajdeh
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रिया पास्ट में बंटी की क्लाइंट्स में से थी और जब सुशांत की मौत के संबंध में रिया से पूछताछ की गई तो बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले बंटी सजदेह का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है। इसके अलावा वह सुष्मिता सेन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty new boyfriend after sushant singh rajput death actress dating bunty sajdeh
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta

सुशांत के निधन के बाद, अभिनेता के परिवार ने रिया पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, पैसे के लिए उनका शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेत्री से प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूछताछ की थी। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी उनसे पूछताछ की थी और 2020 में एक महीने के लिए रिया जेल भी जा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed