फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: राजपूत परिवार के वकील का दावा, फरवरी में ही पुलिस को किया था खतरे को लेकर आगाह

Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty News Rajput Family Lawyer Vikas Singh revealed Sushant Singh Rajput family warned Bandra police about actor
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पिता केके सिंह द्वारा करवाई गई एफआईआर के बाद ही इस केस का पूरा नजरिया ही बदल गया है। इस मामले पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील और पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विकास सिंह ने भी कई खुलासे किए हैं। जिनमें से एक बड़ा खुलासा है कि फरवरी 2020 में ही सुशांत के परिजनों ने अभिनेता की जान को खतरा होने की बात कही थी। 

Rhea Chakraborty News Rajput Family Lawyer Vikas Singh revealed Sushant Singh Rajput family warned Bandra police about actor
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एक टीवी चैनल से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के पिता ने फरवरी में बांद्रा पुलिस को पहले बताया था कि सुशांत अच्छे लोगों के साथ नहीं है और उसकी जिंदगी खतरे में है। इसके साथ ही विकास सिंह ने दावा किया कि सुशांत के निधन के बाद जब परिवार ने पुलिस से इस बारे में जांच करने को कहा कि कौन सुशांत का दिमाग कंट्रोल कर रहा था, कौन उसके मेडिकल ट्रीटमेंट का ध्यान रख रहा था, तब भी वे अलग एंगल से जांच कर रहे थे।

Rhea Chakraborty News Rajput Family Lawyer Vikas Singh revealed Sushant Singh Rajput family warned Bandra police about actor
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने भी आगे कहा कि शुरुआत में पटना पुलिस भी इस मामले में एफआईआर दर्ज  करने से झिझक रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने उन्हें मामला समझाया और तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। बता दें कि सुशांत के परिवार ने अभी तक सीबीआई जांच की मांग नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty News Rajput Family Lawyer Vikas Singh revealed Sushant Singh Rajput family warned Bandra police about actor
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

एफआईआर में सुशांत के पिता केके सिंह ने कई मुद्दों पर सवाल उठा हैं। केके सिंह का कहना है, 'साल 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ कि वो दिमागी रूप से एकदम परेशान हो गया, इसकी जांच की जाए।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty News Rajput Family Lawyer Vikas Singh revealed Sushant Singh Rajput family warned Bandra police about actor
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एफआईआर में केके सिंह ने कहा, 'यदि इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान था या उसका कोई दिमागी इलाज चल रहा था तो इस संबंध में हमसे लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई, क्योंकि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच की जाए।'

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया के खिलाफ करवाया मामला दर्ज, पायल रोहतगी ने जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed