फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती? तीन वर्ष बाद बड़ा खुलासा

Fri, 06 Oct 2023 09:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Oct 2023 09:36 AM IST
सार

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुद को 'चुड़ैल' कहते हुए बड़ा बयान देती नजर आई हैं।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty on accusation of doing black magic on Sushant singh Rajput said may be i am a chudail
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर उन पर काला जादू करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं, अब तीन वर्ष बाद रिया चक्रवर्ती ने कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही खुद पर लगे आरोपों का बेबाकी से जवाब देती नजर आई हैं। 

Rhea Chakraborty on accusation of doing black magic on Sushant singh Rajput said may be i am a chudail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहीं अभिनेत्री रियी चक्रवर्ती अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पहली दफा खुलकर बात की है। साथ ही जेल के दिनों को याद करते हुए अपनी मूव ऑन तक की जर्नी को साझा किया है। 

Rhea Chakraborty on accusation of doing black magic on Sushant singh Rajput said may be i am a chudail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती, गुरुवार को 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023' का हिस्सा बनी थीं। इसी दौरान अभिनेत्री से बातचीत के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करने के आरोपों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि लोगों के जरिए डायन कहे जाने पर उन पर क्या प्रभाव पड़ा। इसका जवाब देते हुए रिया ने कहा, 'मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है। यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज के राय को नहीं मानती थी जो कि लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।'

Ali Fazal: कई निर्देशकों ने दी थी अली फजल को 'मिर्जापुर' का हिस्सा नहीं बनने की सलाह, अभिनेता ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty on accusation of doing black magic on Sushant singh Rajput said may be i am a chudail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जेल जाने के अनुभव के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि जेल दिलचस्प होती है। रिया ने कहा कि जेल जाकर आप सोसायटी से पूरी तरह अलग हो जाते हैं। अभिनेत्री के मुताबिक उन्होंने जेल से काफी कुछ सीखा है। इतना ही नहीं रिया ने यह भी साफ किया कि वह अंडर ट्रायल थीं, गिल्टी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि कैसे हम फिल्मों के लिए भागते रहते हैं, लेकिन जेल में रह रहीं महिलाओं को एक समोसा मिल जाए, तो वह उसी में बेहद खुश हो उठती हैं। 

Mission Raniganj Review: दमदार कलाकारों ने पार लगाया अक्षय का बेड़ा, ‘लगान’ की याद दिलाती टीनू देसाई की फिल्म

विज्ञापन
Rhea Chakraborty on accusation of doing black magic on Sushant singh Rajput said may be i am a chudail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। राजपूत के माता-पिता की ओर से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किए जाने के बाद, उनके द्वारा कथित दवा खरीद की समानांतर जांच भी शुरू हुई। केस में एनसीबी ने भी पड़ताल की और रिया चक्रवर्ती जेल भी गईं। हालांकि, तमाम जांच के बाद भी अब तक सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का असली कारण सामने नहीं आ पाया है। 

Jawan: 'जवान' के नाम एक और उपलब्धि, मध्य पूर्व में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर वन भारतीय फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed