फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती ने 25 नामों का किया खुलासा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सहित ये सितारे शामिल!

Sat, 12 Sep 2020 10:30 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Sep 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty reveals sara ali khan rakul preet singh and these celebrities drug case as per media reports
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की पड़ताल जारी है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें थीं कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा कर सकती हैं। ताजा जानकारी के अनुसार रिया ने बी टाउन के 25 बड़े नामों का जिक्र किया है जो ड्रग्स लेते थे या फिर ड्रग पार्टीज में शामिल होते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 25 नामों में से पांच लोगों का पता चल गया है। इनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य सितारे शामिल हैं।

rhea chakraborty reveals sara ali khan rakul preet singh and these celebrities drug case as per media reports
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बारे में सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि सारा और सुशांत 'केदारनाथ' के वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि न तो सारा ने और न ही सुशांत ने कभी इस बात को स्वीकार किया था। एक वक्त पर सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती की भी काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया गया था। अब रिया के खुलासे के बाद एनसीबी सारा पर कार्रवाई की तैयारी में हैं।

rhea chakraborty reveals sara ali khan rakul preet singh and these celebrities drug case as per media reports
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रकुल प्रीत सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स कनेक्शन में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है। दिल्ली की रहने वालीं रकुल प्रीत सिंह ने 2009 में करियर की शुरुआत की। रकुल की रिया के साथ अच्छी दोस्ती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty reveals sara ali khan rakul preet singh and these celebrities drug case as per media reports
सीमोन खंभाटा - फोटो : screenshot from youtube/StyleCracker

सीमोन खंभाटा
रिया चक्रवर्ती की करीबी दोस्त सीमोन खंभाटा पेशे से डिजाइनर हैं। सीमोन बॉलीवुड के कई दूसरे सितारों की करीबी मानी जाती हैं। अब एनसीबी उनसे जल्द ही पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
rhea chakraborty reveals sara ali khan rakul preet singh and these celebrities drug case as per media reports
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर - फोटो : instagram/rohiniyer

रोहिणी अय्यर
बॉलीवुड की बड़ी पब्लिसिस्ट में रोहिणी अय्यर की गिनती होती है। उन्होंने काफी समय तक सुशांत का काम देखा था। रोहिणी खुद को सुशांत का दोस्त बताती आई हैं। रिया के बयान के बाद रोहिणी भी फंसती दिख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed