फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां मनाने जा रहीं रिया चक्रवर्ती को फैंस ने खूब सुनाई खरी-खोटी, बोले - 'अब किसके पैसे पर...'

Fri, 16 Apr 2021 07:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Apr 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted at Airport gets Trolled, Fans Says 'Ab Kiske Paise Par...'
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार लाइमलाइट में बनी रही हैं। इतना ही नहीं सुशांत के फैंस ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रिया को खूब ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि रिया धीरे-धीरे अपनी साधारण जिंदगी में आना शुरू कर रही हैं लेकिन सुशांत के फैंस को यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही है। हाल ही में रिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जिसके बाद से उन्हें एक बार फिर आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।

Rhea Chakraborty Spotted at Airport gets Trolled, Fans Says 'Ab Kiske Paise Par...'
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

दरअसल, आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट विरल भयानी ने रिया चक्रवर्ती की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रिया काफी सिंपल नजर आ रही हैं। साथ ही रिया ने अपनी सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा है, उन्होंने मास्क और फेस शील्ड भी लगाई है। रिया की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Rhea Chakraborty Spotted at Airport gets Trolled, Fans Says 'Ab Kiske Paise Par...'
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि सुशांत की मौत के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि रिया छुट्टी मनाने के लिए बाहर निकली हों लेकिन फिर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी और उनके खिलाफ खूब बयानबाजी भी की। एक यूजर ने तो लिखा कि उन्हें रिया को देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है बल्कि सुशांत राजपूत की याद आ जाती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted at Airport gets Trolled, Fans Says 'Ab Kiske Paise Par...'
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

वहीं अन्य यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि, मैडम अब किसके पैसे पर घूमने जा रही हो, अब किसकी जान लोगी। इसके अलावा भी फैंस ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं और साफ तौर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि वह बेल पर बाहर हैं और शहर छोड़कर कैसे जा सकती हैं। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Spotted at Airport gets Trolled, Fans Says 'Ab Kiske Paise Par...'
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि रिया ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर वापसी की है। हाल ही में उन्होंने किताब पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रिया रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजिल पढ़ती हुई दिखाई दी थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि, 'एक सवाल और एक अफसोस 'ओह' और 'कहां'? हजारों धाराओं के आंसू में पिघल गए और आश्वासन की बाढ़ में दुनिया को ले लिया कि 'मैं हूं'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed