फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही ड्रग्स पेडलर्स के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, एनसीबी की पूछताछ में खुलासा

Mon, 07 Sep 2020 02:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty was in contact with drugs paddlers even before Sushant singh rajput life
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती आखिरकार एनसीबी के शिकंजे में फंस गई हैं। एनसीबी ने रविवार को समन भेज रिया को तलब किया था। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं। एनसीबी अब इस कनेक्शन का सुराग तलाशने में जुट गई है। 

Rhea Chakraborty was in contact with drugs paddlers even before Sushant singh rajput life
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मामले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के कहने पर ड्रग्स लाने की बात कबूली है। इसके अलावा 2017 में ड्रग्स को लेकर इनके बीच की चैट को भी काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने 15 से ज्यादा सवालों की सूची तैयार की, जिसके आधार पर रविवार को रिया से पूछताछ की गई।

Rhea Chakraborty was in contact with drugs paddlers even before Sushant singh rajput life
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इससे पहले संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम रिया के घर पहुंची और समन देकर 11 बजे पेश होने को कहा। हालांकि मुंबई पुलिस करीब एक घंटे की देरी से रिया को लेकर एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty was in contact with drugs paddlers even before Sushant singh rajput life
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

वहीं, एनसीबी ने शौविक, मिरांडा और दीपेश सावंत का आमना सामना कराया। रिया से आमने-सामने की पूछताछ में कई बाते सामने आई हैं जिससे रिया के खिलाफ एनसीबी के पास कुछ पुख्ता सबूत होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty was in contact with drugs paddlers even before Sushant singh rajput life
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

इधर, रिया की गिरफ्तारी को देखते हुए उसके वकील सतीश मानेशिंदे ने पहले ही संकेत दे दिया कि रिया गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एनसीबी जांच में उस शिकायत के आधार पर भी एंगल निकालकर जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सांवत का खुलासा, कहा- 2018 में अभिनेता को गांजा पीते देखा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed