{"_id":"603cd7701836d4100a473a7e","slug":"rhea-chakraborty-with-brother-showik-chakraborty-arrives-at-mumbai-airport-news-message-on-her-hoodie-says-man-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई शौविक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं रिया चक्रवर्ती, टी-शर्ट पर लिखा था- मर्द बनो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाई शौविक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं रिया चक्रवर्ती, टी-शर्ट पर लिखा था- मर्द बनो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती रविवार को यानी 28 मार्च मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनके पापा इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शॉविक चक्रवर्ती उनके साथ थे। इस दौरान अभिनेत्री ने सफेद रंग की एक ओवरसाइज हुडी पहनी हुई थी जिस पर लिखा था-मर्द बनो। ये तीनों एयरपोर्ट से कहीं रवाना हुए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह अपने परिवार के साथ कहां गई हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @viralbhayani
ये पहली बार नहीं हुआ जब रिया ने मैसेज वाली टीशर्ट पहनी है। इससे पहले भी कई बार वह स्ट्रॉन्ग मैसेज वाली टी-शर्ट में नजर आई हैं। पिछले साल सितंबर में भी रिया इसी तरह के मैसेज वाली टीशर्ट पहने नजर आई थीं जिसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उन दिनों जो टीशर्ट पहने रिया नजर आई थीं उस पर लिखा था कि 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम।'
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर पूरी तरह से गायब हो गई हैं। हालांकि वह जल्द ही एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं। फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने बीते दिनों इस बात की पुष्टि की थी कि रिया जल्द ही उनकी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में री-एंट्री करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया सुर्खियों में रहीं। वहीं, पिछले साल सितंबर में उन्हें ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अक्टूबर में रिया को बेल मिली, उसके बाद ये अभिनेत्री अपनी जिंदगी नॉर्मल करने की कोशिश में लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चेहरे फिल्म का फर्स्ट पोस्टर
- फोटो : Twitter- Amitabh Bachchan
बीते दिनों जारी किए अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ के पोस्टर से रिया का चेहरा ही गायब कर दिया गया है। इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। माना ये भी जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को किसी भी तरह के विवादों से बचाए रखने के लिए रिया को पोस्टर में जगह नहीं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।