कास्टिंग काउच के खिलाफ दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड में भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस पर पहले कोरियोग्राफर सरोज खान ने विवादित बयान दिया और फिर विवाद बढ़ता देखकर इस पर माफी मांग ली। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी एक विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि लोग कास्टिंग काउच मुद्दे पर बेवजह ही तिल का ताड़ बना रहे हैं। इस विवाद से क्या लगता है कि बॉलीवुड में सभी लोग खराब और गैरजिम्मेदार हैं। रिचा का मानना है कि यह सभी इंडस्ट्री में होता है तो फिर बॉलीवुड को ही क्यों अकेला निशाना बनाया जा रहा है।
कास्टिंग काउच पर सरोज खान के बाद रिचा चड्ढा ने दे डाला विवादित बयान, बोलीं-सब चलता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन